प्रयागराज में विश्व मंगल्या सभा की परिचय बैठक का आयोजन शिखा खन्ना के निवास स्थान पर किया गया। बैठक में प्रदेश संयोजिका प्रियंका शुक्ला प्रयागराज महानगर संयोजिका अलका द्विवेदी ने विश्वमांगल्य सभा के परिचय बैठक में बताया सभा का कार्यक्षेत्र केंद्र बिन्दु माता है। प्रियकां शुक्ला जी ने बताया विश्वामांगल्य सभा का उद्देश हर घर में हर समाज में और पूरे देश में एक अच्छी संस्कारिक धार्मिक ज्ञानवान और राष्ट्र हित की भावना रखने वाली माता का निर्माण करना है। विश्वामांगल्य सभा देश हित में कार्य करने के लिए समर्पित संघठन है। जिसके सभाचार्य परम् पूजनिया जितेन्द्र नाथ महराज है और राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ वृशाली जोशी है। यह एक जन संघठन है।
बैठक में डा० ममता द्विवेदी रंजना सिंह सुनीता चोपड़ा मोना भटनागर छाया शुक्ला प्रतिमा चोपड़ा शीतल चावला रितु दुआ रितु मिश्रा रीता टंडन कामना पांडे वंदना विनीता रेनू पिंकी रिंकी हेमलता एकता ऋषि जयसवाल रजनी सिंह सविता चोपड़ा सीमा मिश्रा भारती मखीजा मीना कक्कड़ आदि उपस्थित रहे इस कार्यक्रम की संयोजिका शिखा खन्ना ने सभी मातृशक्तियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments