Breaking

रविवार, 27 नवंबर 2022

आगरा / संपत्ति विवाद में भाई ने बहन को मारकर की हत्या


आगरा  के थाना शाहगंज क्षेत्र के रूई की मंडी में संपत्ति के विवाद में भाई ने बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान भाभी भी गोली लगने से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।घटना थाना शाहगंज क्षेत्र के जोगीपाड़ा की है। सुबह 27 वर्षीय पूनम की घर में हत्या कर दी गई। उसकी भाभी नीरू चौधरी घायल हुई है। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि हत्या के पीछे संपत्ति विवाद सामने आया है। गोली मारने का आरोप मृतक के भाई निक्कू चौधरी पर है। वह घटना के बाद से फरार हो गया है। घटना से शाहगंज बाजार में दहशत फैल गई। पुलिस जांच करने में लगी हुई है। बाजार भी बंद हो गया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments