Breaking

रविवार, 27 नवंबर 2022

"गौ माता बीमार" की सूचना मिलते ही सक्रिय हुआ गौ सेवक परिवार, किया सेवा व उपचार

आज स्थानीय छाउछ से मिली बीमार गौ माता की सूचना पर पवन शुक्ला  के द्वारा गौ सेवक परिवार लखीमपुर के जसवंत राज को सूचना मिली। पवन शुक्ला  ने बताया की गौ माता के पैर में कीड़े पड़ गए है और चलने में गौ माता को बहुत दिक्कत है जिसकी सूचना मिलते ही जसवंत राज , पशु चिकित्सालय से  जय शंकर तिवारी, करन मौर्य के साथ मौके पर पहुंच कर बीमार गौ माता का प्राथमिक उपचार किया। गौ सेवक परिवार लगातार पूरी प्रतिबद्धता के साथ बीमार व चोटिल गौ माता की सेवा व उपचार कर उन्हें आरोग्यता प्रदान करने के लिए सक्रिय हैं।
विज्ञप्ति : देव जुनेजा, गौ सेवक परिवार लखीमपुर

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments