सोमवार, 21 नवंबर 2022

किसान समस्या को लेकर भारतीय किसान संघ ने लखीमपुर में संपन्न की महत्वपूर्ण बैठक

लखीमपुर (दैनिक जनजागरण न्यूज)। आज गोल्डन स्क्वायर मिदीनियां गढ़ी चौराहा लखीमपुर खीरी में भारतीय किसान संघ की केंद्रीय महामंत्री बाबू भाई पटेल एवं प्रांत संगठन मंत्री राम चेला के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जनपद की पूर्ण कार्यकारिणी के सदस्य एवं प्रत्येक ब्लॉक से अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में भारतीय किसान संघ की स्थापना रीति नीति कार्यपद्धती संगठन के नियमित कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और किसानों की समस्याओं के बारे में भी चर्चा हुई जिसमें गन्ना के भुगतान न होने और आवारा पशुओं से त्रस्त किसानो की समस्या के बारे में प्रश्न उठाया गया।

इस दौरान किसान गर्जना रैली दिनांक 19 दिसंबर 2022 के बारे मे कार्यकर्तायों से संवाद किया गया तथा “दिल्ली चलो” का नारा दिया गया। 

बताते चलें किसान गर्जना रैली का आयोजन कर के देश भर के किसानों का शक्ति प्रदर्शन होने जा रहा है इसमें लखीमपुर जनपद से 60 किसान भाग लेंगे, जिसकी कार्ययोजना बनाई गई। 

बैठक में आवारा पशुओं से त्रस्त किसानो की समस्या , बजाज ग्रुप व अन्य चीनी मिलों से समय पर भुगतान करवाना, लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य दिलाने,  कृषि पर जीएसटी को  को समाप्त करना, किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाई जाए और पोर्टल को सही किया जाए आदि किसान समस्याओं से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर कार्यक्रम में जनपद के अध्यक्ष रमेश चन्द्र मिश्रा, प्रांतीय उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह चीमा सहित भाकिसं के अन्य पदाधिकारी विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे।

बैठक की अध्यक्षता भाकिसं लखीमपुर खीरी अध्यक्ष रमेश चन्द्र मिश्रा ने की तथा संचालन भाकिसं जिला मंत्री पुरुषोत्तम कुमार ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments