अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में 6 नवंबर को चित्रांश वशंज महासभा प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित करेगा। सम्मेलन में समाज से जुड़े उल्लेखनीय कार्य करने वाले स्वजातीय बंधुओं को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर चित्रांश वशंज महासभा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
प्रांतीय अध्यक्ष डॉ अमित श्रीवास्तव ने बताया कि, सामाजिक भागीदारी दिलाने एवं विभूतियों को सम्मानित करने के लिए अयोध्या में राष्ट्रीय आयोजन किया जा रहा है। बैठक में निर्णय लिया गया है कि सम्मेलन में देश एवं प्रदेश के चित्रांश बंधुओं को आमंत्रित किया जाय।साथ ही आयोजकों को जनपद के सभी कार्य समितियों के अध्यक्ष एवं उनके पदाधिकारियों को आमंत्रित करने का जिम्मा दिया गया है। प्रथम सत्र 9 से 1 बजे तक चलेगा द्वितीय सत्र 2 बजे से 5 बजे तक द्वितीय सत्र में स्मारक एवं पुस्तक का विमोचन एवं सम्मान समारोह का कार्यक्रम किया जाएगा तथा तृतीय सत्र शाम 6:00 बजे से सांस्कृतिक प्रोग्राम एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा।इस कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेंद्र माथुर के साथ राष्ट्रीय सचिव डॉ अरविंद श्रीवास्तव भी मौजूद रहेंगे तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि में वन एवं पर्यावरण मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार अरुण सक्सेना,बघोडिया गुजरात से विधायक मधुभाई श्रीवास्तव,वाराणसी से विधायक आशुतोष सिन्हा,विधायक रांची झारखंड राज सिन्हा,विधायक अयोध्या वेद प्रकाश गुप्ता,अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष सक्सेना,भाजपा वरिष्ठ नेता जय शंकर श्रीवास्तव,भारत की विश्व में सांस्कृतिक राजदूत कैलिफोर्निया अमेरिका अल्का भटनागर,फिल्म अभिनेता मुंबई से संजय श्रीवास्तव की मुख्य रूप से भागीदारी रहेगी।।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments