कायस्थ एकता एवं सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक क्षेत्रों में कायस्थ विकास को लेकर सक्रिय अखिल भारतीय चित्रांश महासभा का 21 वां विशाल स्थापना दिवस समारोह कल उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित राजभवन के सामने विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में आयोजित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) डॉ अरुण कुमार मौजूद रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि राजधानी लखनऊ में इस विशाल आयोजन की तैयारी काफी समय से चल रही है, जिसमे दीपोत्सव पर्वमाला के बाद से तेजी आ गयी थी। बीते पखवाड़े तैयारी बैठक कर महासभा ने व्यापक रूपरेखा बनाते हुए आयोजन समिति को टीम बनाकर दायित्व दिया था। जिसका क्रियान्वयन करते हुए आयोजन समिति ने आज तैयारी को अंतिम रूप दे दिया है।
उक्त जानकारी देते हुए महासभा के महासचिव सन्तोष श्रीवास्तव ने बताया कि कल रविवार को आयोजित हो रहे इस विशाल स्थापना दिवस की सारी तैयारी पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि कायस्थ सेवा व कायस्थ समाज के विकास में अपना पूरा जीवन अर्पित कर देने वाले निःस्वार्थ कायस्थ सेवी, विचारक व महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिनोद बिहारी वर्मा के कायस्थ समर्पण व सेवा को देखते हुए उनका अभिनंदन व सम्मान भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज के उत्थान, एकता में श्री वर्मा का योगदान अतुलनीय है। श्री श्रीवास्तव ने बताया कि समारोह में देशभर से हजारों कायस्थ सहभागिता दर्ज करवा रहे हैं।
Jai chitransh........
जवाब देंहटाएं