Breaking

शुक्रवार, 18 नवंबर 2022

स्टाइल बाजार ग्रुप के बढ़ते कदम पहुंचे लखीमपुर, 127 वें मॉल की हुई शुरुआत

लखीमपुर । लगन, मेहनत से ग्राहक संतुष्टि प्रतिबद्धता के साथ आज यहां लखीमपुर में स्टाइल बाजार ग्रुप ने देश के 127 वें स्टोर का शुभारंभ आकर्षक ऑफर्स के साथ किया। स्टोर का उदघाटन भगवती प्रसाद गुप्ता के करकमलों से किया गया।
   उल्लेखनीय है कि आधुनिकता के इस वर्तमान युग मे समयाभाव को देखते हुए स्टाइल ग्रुप ने इस नए स्टाइल में लोगों को सरलता व सुलभता से बेहतरीन गुणवत्ता वाली चीजें किफायती दामों पर उपलब्ध कराने की रूपरेखा तय की। इस रूपरेखा को देश मे व्यापकता देते हुए क्रियान्वित करते हुए देश के 9 राज्यो में 126 सेंटर स्थापित कर लोगो को समान उचित दामों में सुलभता के साथ उपलब्ध कराया। बिहार, बंगाल, उड़ीसा, जम्मू कश्मीर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश, छतीसगढ़ व उत्तर प्रदेश में स्टाइल के स्टोर्स खरीदारों की राह आसान कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के लखनऊ, रायबरेली स्टोर्स पर मिली अपार सफलता के बाद लखीमपुर में स्टाइल स्टोर का शुभारंभ किया गया। 
लखीमपुर विकास भवन के सामने प्रमोद पैलेस में खुले स्टाइल बाजार को मॉल का रूप दिया गया है। 25 कर्मचारी व 5 व्यवस्थापकों से सुसज्जित इस मॉल में महिला, पुरुष व बच्चों के आकर्षक कपड़ो के साथ घर के जरूरी सामान, किचन, लगेज, कॉस्मेटिक व खिलौने हैं। स्टाइल बाजार लखीमपुर प्रभारी अनिल पंडित ने बताया कि स्टाइल बाजार ग्रुप ने लखीमपुर सेंटर पर ग्राहकों के लिए आकर्षक व लुभावने ऑफर भी रखे हैं। जैसे 999 रुपये की खरीद पर लकी ड्रा कूपन जिसमे टीवी, एलईडी, स्कूटी जैसे लुभावने इनाम, 1499 की खरीद पर कैसरोल मुफ्त, 2499 की खरीद पर कप सेट मुफ्त, 3999 की खरीद पर बैग कॉम्बो मुफ्त आदि रखे गए हैं। यूपी एरिया मैनेजर सन्तोष कुमार गुप्ता हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments