किसानों की समस्याओं को लेकर सक्रिय भारतीय किसान संघ ने जिलाधिकारी व अन्य सम्बंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर अतिवृष्टि से धान फसल के नुकसान का हवाला देते हुए धान खरीदी सुनिश्चित कराए जाने की मांग की है। किसान संघ ने बिंदुवार किसानों की समस्याओं का उल्लेख करते हुए पत्र में लिखा कि निस्तारण न होने की दशा में भारतीय किसान संघ आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
भारतीय किसान संघ द्वारा लिखा गया पत्र इस प्रकार है :
सेवा में
श्रीमान जिलाधिकारी महोदय लखीमपुर।
विषय :-किसानों का धान क्रय कराए जाने के संदर्भ में।
महोदय
भारतीय किसान संघ लखीमपुर खीरी आपको सादर अवगत कराना चाहता है कि :-
● बिंदु क्रमांक 1 :-इस वर्ष अत्यधिक वर्षा होने के कारण व बाढ़ के कारण किसान की धान की फसल को काफी नुकसान हुआ है जिसके परिणाम स्वरूप समस्त धान मानक के अनुरूप नहीं है किसान की धान की खरीदी मालक के नियमों के अनुसार की गई तो किसान का संपूर्ण धान नहीं बिक पाएगा इस कारण से इस वर्ष धान क्रय करने के लिए शासन को मानकों में ढील देने की आवश्यकता है अतः आपके माध्यम से शासन से मांग की जाती है कि मानक में ढील देकर किसान का संपूर्ण धान की खरीदी सुनिश्चित कराई जाए
● बिंदु क्रमांक 2 :-शासन द्वारा अवगत कराया गया है कि किसान के धान की खरीदी के लिए 1 अक्टूबर 2022 से शुरुआत कर दी गई है किंतु धरातल पर अभी कहीं भी धान की खरीदी शुरू नहीं हो पाई है धान कि क्रय केंद्रों पर केवल बैनर ही क्रय केंद्र की शोभा बढ़ा रहे हैं!
● बिंदु क्रमांक 3 :-क्रय केंद्रों के प्रभारियों से वार्ता करने पर बताया गया है कि अभी तक क्रय केंद्रों को मिल आवंटित नहीं है और ना तो बारदाना ही प्राप्त हुई है परिवहन की व्यवस्था भी सुनिश्चित नहीं हो पाई है ऐसी स्थिति में धान की खरीदी होना वास्तविक रूप में संभव नहीं है !
अतः श्रीमान जी आपसे निवेदन है कि भारतीय किसान संघ की प्रार्थना पत्र की जांच कराकर की अतिशीघ्र किसान की धान की खरीदी कराया जाना सुनिश्चित कराएं नहीं तो भारतीय किसान संघ लखीमपुर खीरी के कार्यकर्ता जन आंदोलन के लिए मजबूर होंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी
भवदीय
जिला मंत्री
भारतीय किसान संघ लखीमपुर खीरी
प्रतिलिपि सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित
1:- श्रीमान मंडलायुक्त महोदय लखनऊ मंडल 2:-श्रीमान मुख्य सचिव महोदय उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ
3:-श्रीमान खाद्य एवं विपणन आयुक्त महोदय लखनऊ मंडल लखनऊ माननीय 4:-मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ 5:-माननीय प्रधानमंत्री महोदय भारत सरकार नई दिल्ली
6:-माननीय शिवकांत दीक्षित जी संगठन मंत्री उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड लखनऊ भारतीय किसान संघ 7:-माननीय दिनेश कुलकर्णी जी अखिल भारतीय संगठन मंत्री भारतीय किसान संघ नई दिल्ली
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments