Breaking

शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2022

जरूरतमंदों की सेवार्थ सेवा भारती ने बनाया रक्तदाता बंधु समूह

लखीमपुर। रक्तदान न केवल एक विनम्र पवित्र कार्य माना जाता है बल्कि यह उन लाखों रोगियों के जीवन को बचाने में भी मदद करता है जिन्हें रक्त की आवश्यकता है। इसके अलावा रक्तदान करने से सेहत को भी काफी फायदे होते हैं। यदि नियमित रूप से स्वैच्छिक और नि:शुल्क रक्तदान किया जाए, तो गर्भवती महिलाओं, रोगियों और बच्चो की स्वास्थ्य परेशानियों से लड़ने में मदद मिलेगी। 
रक्तदान से किसी तरह की कमजोरी नहीं बल्कि खुशी मिलती है। रक्तदान सबसे अहम है, जो मानव को मानव से जोड़ती है।

इस हेतु को पूर्ण करने के लिए सेवा भारती लखीमपुर खीरी द्वारा रक्तदाता सेवा समूह बनाया गया है जिसके द्वारा रक्तदाता बंधु (blood donor friend) किसी भी जरूरतमंद के लिए अपने जनपद या जनपद के बाहर उपलब्ध दाता बंधु रक्तदान करके उसका जीवन बचा सकेंगे।
उक्त जानकारी सेवा भारती, लखीमपुर जिला सचिव आशीष प्रताप श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने https://forms.gle/TmG7ABsbhkdJvfqv6 गूगल लिंक जारी करते हुए अपील की है कि अपनी जानकारियां साथ में प्रेषित गूगल फॉर्म पर या चैट बॉक्स में डिटेल्स भरकर रक्तदाता सेवा समूह से जुड़ने एवम समाज के सेवा भावी लोगों को जोड़ने का कष्ट करें ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments