Breaking

गुरुवार, 6 अक्टूबर 2022

किसान एकता संघ ने की यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ वार्ता


ग्रेटर नोएडा । किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान के नेतृत्व में यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ वार्ता हुई इस दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष अरविंद सेक्रेटरी ने बताया 19 सितंबर को यमुना प्राधिकरण पर हुए 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा ,आबादी निस्तारण व अन्य मांगों को लेकर प्राधिकरण पर पंचायत की थी पंचायत में वार्ता के दौरान किसानों को 1 अक्टूबर से मुआवजा वितरण करने का आश्वासन लिखित में दे कर धरना समाप्त कराया लेकिन प्राधिकरण अपनी जरूरत के हिसाब से किसानों को रोड आदि के चेक बना कर मुआवजा वितरण कर रही है सभी किसानों को मुआवजा वितरण प्राधिकरण नहीं कर रहा संगठन कीं मांग है जहां से यमुना प्राधिकरण ने किसानों से जमीन ली है वही एक तरफ से मुआवजा किसानों को दिया जाएं अगर प्रााधिकरण ऐसा नही करता है संगठन यमुना प्राधिकरण पर फिर आन्दोलन करेगा यमुना प्राधिकरण के सीईओ डाक्टर अरुणवीर सिंह ने दो महीने में सभी किसानों को मुआवजा देने कीं बात कही संगठन के पदाधिकारी इस बात से संतुष्ट नहीं हुए रविवार को कैंप कार्यालय पर बैठक संगठन की मीटिंग बुलाई है जिसमें आगे के आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेगी तथा सैक्टरो में चल रहे बिल्डरों के सभी कार्यो को बंद कराने का काम करेंगे इस मौके पर सोरन प्रधान,रमेश कसाना,वनीश प्रधान, देवेन्द्र जगनपुर ,मोहनपाल नागर,ब्रिजेश नागर,बेगराज महाशय,पप्पे नागर,मेहमान खान,हरेन्द्र कसाना,विक्रम नागर,बले नागर,शयामबीर, सीरिया सिंह,रवि नागर,डॉ अजय शर्मा,अजयपाल नागर,दुर्गेश शर्मा सहित आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे


प्रवीन चौधरी बनें किसान एकता संघ के जहांगीरपुरी के नगर अध्यक्ष :
                 किसान एकता संघ के कार्यकर्ताओ की बैठक जहाँगीरपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान कीं मौजूदगी में शीशपाल चौधरी के आवास पर सम्पन्न हुई बैठक कीं अध्यक्षता शीशपाल चौधरी ने कीं तथा संचालन सतीश कनारसी ने किया इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रमेश कसाना ने बताया किसान एकता संघ का परिवार दिन प्रतिदिन बढ रहा है किसी भी कीमत पर गरीब,मजदूर किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अन्याय के खिलाफ संगठन चौबीस घंटे गरीबों के सम्मान में तत्पर रहता है,इस अवसर पर  बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए जहाँगीरपुर निवासी प्रवीन चौधरी को संगठन द्वारा नगर अध्यक्ष कीं जिम्मेदारी सौंपी नवनियुक्त अध्यक्ष को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से संगठन हित में कार्य करने की शपथ दिलाई गई इस मौके पर सोरन प्रधान, देशराज नागर,गीता भाटी,रमेश कसाना ,मिथिलेश भाटी,सतीश कनारसी,जगदीश शर्मा,विक्रम नागर,अरबिद सेक्रेटरी,मोहनपाल नागर ,पप्पे नागर, उमेद एडवोकेट,सुमित चपरगढ,कृष्ण पंडित,राकेश चौधरी,सहदेव भाटी,अरुण खटाना,रवि नागर,योगेश शर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments