Breaking

रविवार, 16 अक्टूबर 2022

महिला कौशल विकास को लेकर ग्रेटर नोएडा में सम्पन्न हुई एक दिवसीय कार्यशाला

15 अक्टूबर, ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रीय महिला आयोग एवं शारदा विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में  घरेलू महिलाओं के लिए आयोजित एक दिवसीय अति महत्वपूर्ण एवं उपयोगी कार्यशाला में महिला शक्ति सामाजिक समिति की टीम ने समिति अध्यक्ष साधना सिन्हा की अध्यक्षता में भाग लिया|  इसमें करीब 50 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया|  कार्यशाला के समापन पर गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ विश्वास त्रिपाठी के हाथों सभी को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया | 
अपनी टीम और अन्य जरूरतमंद महिलाओं के साथ भाग लेकर रोजगार  ्व स्वरोजगार  के लिए अपने हुनर को कैसे  सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म का  सर्वोत्तम उपयोग कर निखार लासके , इसकी जानकारी हासिल की | कार्यशाला की सार्थकता की सभी महिलाओं ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की|
प्रोफेसर मृदुल धारवाड़ डायरेक्टर शारदा यूनिवर्सिटी यूनुस सोशल बिजनेस, सेंटर ने आगे हमारी समिति के साथ मिलकर अन्य अलग-अलग क्षेत्रों में जरूरतमंद महिलाओं के लिए ऐसी कार्यशाला आयोजित करने का प्रस्ताव रखा| जिसे समिति अध्यक्ष श्रीमती सिन्हा द्वारा सहर्ष स्वीकार कर लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments