Breaking

शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2022

लखीमपुर/ इंद्रदेव की मेहरबानी व विद्यालय प्रशासन की मनमानी बनी अभिभावकों को परेशानी

लखीमपुर, 7 अक्टूबर। लगातार दो दिन से बारिश के चलते जहां लखीमपुर आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है वहीं दूसरी तरफ डिजिटल इंडिया को आत्मसात कर चल रहे प्राइवेट स्कूलों की तरफ से कोई सूचना न पाकर अभिभावक असमंजस में रहे।
   उल्लेखनीय है कि लगातार दो दिन से रुक रुक कर हो रही बारिश ने जनसामान्य जीवन मे उथल पुथल मचा रखी है। शहर में जगह जगह जलभराव, उफनते नालों व गली गली पानी पानी हो गया। है। इस बात को लेकर पहले से चिंताग्रस्त अभिभावक अपने बच्चों को लेकर तनावग्रस्त नजर आ रहे हैं। लग्भग यही हाल उन प्राइवेट विद्यालयों में काम करने वाले अन्य शिक्षको व स्टाफ का होगा।
अभिभावकों ने बताया कि छोटी से लेकर बड़ी सूचना निजी विद्यालय प्रशासन द्वारा मैसेज के माध्यम से मोबाइल पर दे दी जाती है।मगर लगातार दो दिन से हो रही बारिश की बावत किसी प्रकार का कोई मैसेज नही आया। इतना जरूर हुआ कि तेज बारिश में बस कर्मचारी का फोन आया, बच्चे को विद्यालय ले जाने के लिए। अभिभावकों ने मांग की है कि तेज बारिश को गम्भीरता से लेते हुए निजी विद्यालय प्रशासन विद्यालय में अवकाश घोषित कर मोबाइल या अन्य डिजिटल माध्यमों से सूचित कर अभिभावकों की परेशानी का निदान करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments