Breaking

शनिवार, 1 अक्टूबर 2022

सीएम योगी आदित्यनाथ की फ्लीट का वीडियो बना रहा था शख्स, पूछने पर बताया क्यों कर रहा था ऐसा ?

वाराणसी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काशी दौरे पर हैं। सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री के फ्लीट का वीडियो बनाते हुए एक संदिग्ध युवक को सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। कैंट पुलिस और एलआईयू आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही।कैंट पुलिस ने युवक के मोबाइल को भी जब्त कर लिया है। वीडियो डिलीट कराने के साथ ही उसके कॉन्टेक्ट लिस्ट को भी पुलिस खंगाल रही है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि वह सिर्फ ऐसे ही महाराज जी का वीडियो बना रहा था। कैंट थाने में युवक से पूछताछ जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments