Breaking

सोमवार, 3 अक्टूबर 2022

श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा लखीमपुर ने मनायी भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती

भारत माता के सच्चे सपूत, महान स्वतंत्रता सेनानी , कायस्थ कुल गौरव , त्याग -समर्पण- कर्तव्य निष्ठा- ईमानदारी एवम सादगी की प्रतिमूर्ति , आजाद भारत देश के साहसी व निडर द्वितीय प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती आज श्री लाल बहादुर शास्त्री पार्क निकट कृष्णा टाकीज पर अत्यंत हर्षोल्लास के साथ सादगी पूर्ण तरीके से मनायी गयी ।
      सभा के संरक्षक  राजीव रतन खरे एवं जिलाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव एडवोकेट के साथ नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष डा. इरा श्रीवास्तव एवं  महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष वर्षा सक्सेना  ने शास्त्री जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात रविकांत श्रीवास्तव ,सौरभ सिन्हा , अनीता निगम ,  प्रदीप सक्सेना मुकेश ,  डा.ओ. पी.श्रीवास्तव,प्रीती निगम , सांची माथुर , नवीन सक्सेना , अर्पित श्रीवास्तव एड., कलमकार अनिल श्रीवास्तव , मीना पांडिया , सरज श्रीवास्तव , डा. मंजुला बर्तरिया , शौर्य सक्सेना , अमित श्रीवास्तव जुग्गी , अचल श्रीवास्तव  आदि सहित पदाधिकारीगण एवं कायस्थ बंधुओं ने श्री शास्त्री जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर व पुष्पांजलि अर्पित की  साथ ही सभी ने आदरणीय शास्त्री जी के दिखाए गए मार्ग एवं आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments