रांची झारखंड के गुमला जिला अंतर्गत घाघरा थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में दुर्गा नवमी पर बकरे की बलि के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ। जिस धारदार हथियार से बकरे की बलि दी जा रही थी, वह छिटककर पास खड़े तीन साल उम्र के एक बालक को जा लगा। लहूलुहान बालक की इलाज के लिए अस्पताल ले जाए जाने के दौरान मौत हो गई। इस हादसे से पूरे गांव में पूजा का उत्साह मातम में बदल गया। मृत बच्चे का नाम विमल उरांव है। उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि गांव के दुर्गा पूजा मंडप में परंपरा के अनुसार बकरों की बलि दी जा रही थी। दो बकरों की बलि दी जा चुकी थी। तीसरे बकरे की बलि के लिए जैसे ही बलुआ (धारदार हथियार) से बकरे की गर्दन पर प्रहार किया गया तो वह छिटककर भीड़ में खड़े दीपक उरांव के तीन वर्षीय पुत्र विमल उरांव की गर्दन पर जा लगा। इससे पूजा स्थल पर कोहराम मच गया।घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घाघरा थाना प्रभारी अमित चौधरी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस ने मृतक के माता-पिता का बयान दर्ज किया है। इस संबंध में थाने में एफआईआर दर्ज की जाएगी। इस हादसे से गांव के लोग हतप्रभ हैं।
बुधवार, 5 अक्टूबर 2022
बकरे की बलि के दौरान हथियार छिटककर बच्चे की गर्दन पर गिरा, पूजा में मातम
Tags
# राष्ट्रीय
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
राष्ट्रीय
Tags:
राष्ट्रीय
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments