आदिपुरुष फ़िल्म पर चल रहे विवाद के बीच अपनी चुप्पी तोड़ते हुए अभिनेता राजेश पंडित ने फ़िल्म को सनातन संस्कृति विरोधी बताया है। उन्होंने आदिपुरुष मूवी का पूर्ण बहिष्कार व बॉयकॉट करने योग्य बताया है।
उन्होंने कहा कि सत्य सनातनी होने के नाते हम इस फिल्म आदिपुरुष का पूर्ण रूप से बहिष्कार एवं बाय काट कर रहे हैं।। क्योंकि इसके एक नहीं अनेक कारण है ! जैसे कि - नंबर 1 - रावण का स्पाइक जैसा हेयर कट और खिलजी जैसा लुक।। नंबर-2 - भगवान श्री राम के पैरों में खड़ाऊ की जगह चमड़े के सेंडल?? नंबर - 3 - माता सीता का मॉडल लुक एक्ट्रेस द्वारा पहनी गई ड्रेसअशोभनीय।। नंबर-4 - रावण के पुष्पक विमान की जगह ड्रैगन?? नंबर-5 - उड़ने वाले राक्षसों की जगह हॉलीवुड के भूत।। नंबर-6 -वानर सेना का दृश्य प्लानेट ऑफ एप्स की कॉपी।।और फिल्म "आदि पुरुष" के मेकर्स ने अति तो तब कर दी जब उन्होंने भगवान बजरंगबली हनुमान जी को चमड़े के वस्त्र पहने हुए दिखाया है।
उन्होंने आगे कहा कि सनातन संस्कृति व इतिहास को तोड़ मरोड़ कर अलग ढंग से प्रस्तुत करने वालों को बर्दाश्त नही किया जाएगा। यह आस्था व संस्कृति का विषय है इस मूवी को तत्काल प्रभाव से बैन किया जाना चाहिए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments