बाराबंकी में पति व ससुराल जनों ने दहेज में बाइक मांगी। जब विवाहिता के पिता ने अपनी आर्थिक समस्या बताते हुए दो टूक शब्दों में बाइक देने से मना कर दिया तो पति व अन्य परिजनों ने विवाहिता की पिटाई कर उसे घर से भगा दिया। रोती बिलखती पीड़िता मायके पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता लोनी कटरा थाने पहुंची और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति सास ससुर और देवर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया। मामला लोनी कटरा थाना के मंगलपुर गांव का है। लोनी कटरा थाना के मंगलपुर ककरी गांव निवासी पिंकी पत्नी सत्येंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि उसका विवाह करीब 6 वर्ष पूर्व सत्येंद्र कुमार वर्मा पुत्र विजय कुमार वर्मा के साथ हुआ था। पिता द्वारा विवाह मे अपनी हैसियत के मुताबित दहेज भी दिया था। लेकिन विवाह के बाद ससुराली जन दहेज में बाइक की मांग कर रहे थे। इसके लिए उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। हालांकि पिता द्वारा आश्वासन ही दिया जा रहा था कि बाइक वह देंगे लेकिन अभी आर्थिक हालात ठीक नहीं है। इधर ससुराली जनों द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। कुछ दिन पूर्व पिता द्वारा अपनी आर्थिक परेशानी बताते हुए बाइक देते से मना कर दिया गया। इससे नाराज पति, सास-ससुर व देवर ने उसके लाठी-डंडों से पिटाई कर उसके जेवर आदि छीन लिया और घर से भगा दिया। पीड़िता ने अपने मायके पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता अपने पिता के साथ लोनी कटरा थाने पहुंची और ससुराली जनों पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति सत्येंद्र कुमार वर्मा, ससुर विजय कुमार वर्मा, सास रानी देवी और देवर सोनू के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
गुरुवार, 20 अक्टूबर 2022
Home
/
उत्तर प्रदेश
/
बाराबंकी / दहेज में मांगी बाइक, पत्नी को बाहर भगाया, अब जेल के सफर में जायेगा पति
बाराबंकी / दहेज में मांगी बाइक, पत्नी को बाहर भगाया, अब जेल के सफर में जायेगा पति
Tags
# उत्तर प्रदेश

About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
Newer Article
पाकिस्तान स्थित रहस्यमयी शिव मंदिर, मुस्लिम भी सिर झुकाकर करते हैं इबादत
Older Article
डीएम के निर्देश पर दौड़े नोडल अफसर, आवंटित क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण
फतेहपुर / फरार दंपति के घर कुर्की की नोटिस चस्पाDec 16, 2022
Tags:
उत्तर प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments