Breaking

मंगलवार, 27 सितंबर 2022

प्रयागराज / माँ निमहरा करती हैं भक्तों की हर मनोकामना पूरी


प्रयागराज । शक्तिपीठों में से एक मां निमहरा भक्तो की हर मनोकामना पूरी करने वाली हैं। ऐसी मान्यता के चलते निमहरा मंदिर में भक्तो का जमावड़ा रहता हैं।सैदाबाद स्थित प्रसिद्ध निमहरा मां भक्तो की हर मनोकामना पूरी करने वाली हैं। शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां निमहरा मंदिर परिसर में भक्तो की भरी भीड़ थी। सुबह से कतार में लगकर भक्तो ने बारी बारी से मां के दर्शन किए। मंदिर प्रबंधक सीमा सिंह ने बताया कि सुबह से ही भक्त मां के दर्शन के लिए कतार में लगे थे। स्वयसेवको व पुलिस की मदद से हजारों भक्तो ने मां के दर्शन किए।निमहरा मंदिर परिसर में प्रत्येक सोमवार के दिन मेला लगता हैं। मेले में बड़ी संख्या में बाहरी व क्षेत्रीय लोगो का आते हैं लेकिन नवरात्र के मौके पर भक्तो की भारी भीड़ रहती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments