रेड क्रॉस सोसायटी, खीरी की सचिव आरती श्रीवास्तव के निर्देशन में रेड क्रॉस टीम द्वारा उपरोक्त विद्यालय के बच्चों को स्वच्छता एवं उससे संबंधित विषयों की आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गयी। इसके साथ ही उन्हें प्राथमिक चिकित्सा के मंत्र भी प्रदान दिए गए ।
अधिवक्ता राहुल तिवारी, प्रांत मंत्री हिंदू जागरण मंच ने विद्यालय के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ट्रस्ट की तक्षशिला परियोजना के अंतर्गत संचालित किए जा रहे इस विद्यालय में समाज के ज़रूरतमंद बच्चों की शिक्षा, उनके रहने और खाने-पीने की सारी व्यवस्थाएं नि:शुल्क हैं। समाज का कोई भी ज़रूरतमंद परिवार जो अपने बच्चों को उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान करवाने में असमर्थ है, वह लौह पुरुष सरदार पटेल विद्यालय रुकुन्दीपुर में निःशुल्क उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु अपने बच्चों को प्रवेश प्रदान करवा सकता है।
राहुल तिवारी ने बताया कि इस विद्यालय में योग्य शिक्षकों के द्वारा छात्रों को प्राथमिक शिक्षा के अलावा शारीरिक, खेल, व अन्य महत्वपूर्ण नैतिक एवं आध्यात्मिक विषयों से संबंधित शिक्षा भी प्रदान करवाई जा रही है।
उक्त आयोजित कार्यक्रम में आरती श्रीवास्तव के अतिरिक्त अधिवक्ता राहुल तिवारी, रेड क्रॉस सोसायटी, खीरी के आजीवन सदस्य अधिवक्ता अनुराग सक्सेना, स्वयंसेवी हर्यंक सिंह, अमरनाथ शुक्ला, सुनीता सिंह, शुभम सिंह एवं आवासीय विद्यालय के छात्रगणों के साथ विद्यालय परिवार के अन्य लोग भी शामिल रहे।
Very nice
जवाब देंहटाएंVery nice
जवाब देंहटाएं