कौशांबी। सरायअकिल थाने के कोटिया गांव निवासी एक युवक ने बेनीराम कटरा चौकी प्रभारी पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने शुक्रवार को परिजनों के साथ एसपी से मिलकर मामले की जांच कराकर न्याय की गुहार लगाई है। कोटिया गांव निवासी रामभजन ने बताया कि बुधवार सुबह गांव के ही एक युवक से उसका विवाद हो गया था। विवाद के बाद दबंग ने उसकी पिटाई कर जेब से सात सौ रुपया नकद और बाइक छीन लिया था। रामभजन ने थाने जाकर मामले की शिकायत की थी। पुलिस ने मौके पर जाकर उसकी बाइक दबंग से दिला दी थी। रामभजन के अनुसार कुछ देर के बाद चौकी प्रभारी बेनीराम कटरा ने उसे चौकी बुलाया और गाली गलौच कर बैठा लिया। आरोप है कि विरोध करने पर चौकी प्रभारी ने उसकी पिटाई भी की। बीच बचाव कर रहे साथी बलवंत को भी पीटा। देर शाम को झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देते हुए चौकी से भगा दिया। शुक्रवार को पीड़ित ने परिजनों के साथ मुख्यालय जाकर मामले की शिकायत एसपी से करते हुए जांच कराकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई।
एल एन सिंह
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments