लखीमपुर स्थित सदर कोतवाली में विरोध प्रदर्शन करते कायस्थ
अपकमिंग मूवी थेंक गॉड में समस्त जीवधारियों के पाप पुण्य के कर्मो का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त के किरदार को अत्यंत बेशर्मी व अशोभनीय बना कर पेश किए जाने से क्षुब्ध कायस्थ समाज ने उत्तर भारत मे जगह जगह विरोध दर्ज करवाना शुरू कर दिया है। आभासी दुनिया मे सक्रिय कायस्थों ने शोषल मीडिया के लभगभ सभी मंचों पर बॉयकॉट थैंक गॉड व बॉयकॉट अजय देवगन मुहिम चलाकर इस मूवी पर पाबंदी लगाने की मांग की है।
विरोध की इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 5680 के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज चित्रगुप्तवार ( गुरुवार) के दिन लखीमपुर में महासभा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रत्न खरे, पूर्व जिलाध्यक्ष शशिकांत श्रीवास्तव व लखीमपुर जिलाध्यक्ष एड राजेश श्रीवास्तव की सामूहिक अगुवायी में स्थानीय कोतवाली पर दीपावली पर रिलीज होने वाली मूवी थैंक गॉड के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष एड राजेश श्रीवास्तव फ़िल्म निर्माता, निर्देशक, अभिनेता/अभिनेत्री के खिलाफ एक तहरीर देते हुए कोतवाली सदर से सुसंगत धाराओं में मुकदमा लिखने व कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज अपने ईष्टदेव का अपमान किसी कीमत पर बर्दास्त नही करेगा, हर संघर्ष के लिए तैयार है और इस फ़िल्म का बॉयकॉट होगा।
महासभा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष श्री खरे ने फ़िल्म निर्माण से जुड़े लोगों की भत्सर्ना करते हुए तत्काल फ़िल्म पर रोक लगाए जाने की मांग की। पूर्व जिलाध्यक्ष श्री शशिकांत ने कहा सस्ती लोकप्रियता के चक्कर मे यह कायस्थ समाज की धार्मिक भावनाओं पर कुठाराघात है यह किसी कीमत पर बर्दास्त नही। उन्होंने कहा कि इस फ़िल्म पर पाबंदी लगनी चाहिए। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष वर्षा सक्सेना व महासचिव प्रख्याति खरे ने कहा कि आजकल फ़िल्म उद्योग लगातार हिन्दू देवी देवताओं को अपमानित एवं बेहूदे ढंग से प्रदर्शित कर रहा है, ऐसी फिल्मों के निर्माण व रिलीज पर पाबंदी लगाई जाय। विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनूप सक्सेना ने कहा भगवान चित्रगुप्त के अपमान से कायस्थ सहित पूरे हिन्दू समाज को ठेस पहुंची है, इसका पुरजोर विरोध होगा।
इस मौके पर प्रमुख रूप से डॉ ओ.पी . श्रीवास्तव, मुकेश सक्सेना, महासभा के लोकेन्द्र श्रीवास्तव, प्रदीप सक्सेना, मुकेश, विशाल सक्सेना, एड. रवि श्रीवास्तव, एड. सुरेंद्र श्रीवास्तव, नवीन सक्सेना, संजय अस्थाना सहित तमाम कायस्थों ने उपस्थिति दर्ज करवाते हुए आने वाली मूवी थैंक्स गॉड का विरोध किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments