Breaking

रविवार, 25 सितंबर 2022

गुदगुदाती मुस्कुराहट को चित्रगुप्त चौराहे पर नम आंखों ने दी श्रद्धांजलि

हास्य अभिनय की दुनिया में सफलता के नए आयाम गढ़ने वाले कमेडी किंग राजू श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की लखीमपुर इकाई द्वारा श्री चित्रगुप्त चौराहे पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
 उल्लेखनीय है कि पूर्व में लखीमपुर चित्रगुप्त मन्दिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के समय हास्य सम्राट राजू श्रीवास्तव ने अपनी आवाज से देश भर के कायस्थों को आमंत्रित किया था। आज उसी चित्रगुप्त मन्दिर के कलम दवात चौराहे पर स्थानीय कायस्थों ने उन्हें याद कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान चित्रगुप्त से प्रार्थना की। 
श्रधेय राजू श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश फ़िल्म विकास परिषद के चेयरमैन भी थे।
इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन डॉ ईरा श्रीवास्तव ने हास्य सम्राट राजू श्रीवास्तव को भावांजलि देते हुए उनके संघर्ष की कहानी सबको बतायी। श्रीमती श्रीवास्तव ने उनके सरल, विनम्र स्वभाव व विषम परिस्थिति में अनुकूल रहने की खूबी को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
श्रद्धांजलि सभा मे महासभा जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सक्सेना, राकेश श्रीवास्तव, शशि सक्सेना, मीना पांड्या, नितिन, अमित श्रीवास्तव, दीपक, अंचल, अंशुमान श्रीवास्तव, योगेंद्र, मनोज रस्तोगी, अन्नू, विनय मुदित सहित दर्जनों लोगो ने उपस्थिति दर्ज करवाते हुए श्रद्धांजलि दी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments