Breaking

मंगलवार, 27 सितंबर 2022

इलाहाबाद विश्वविद्यालय फीसवृद्धि के खिलाफ भू समाधि ले रहे छात्रों को पुलिस ने रोका, तबियत बिगड़ी


प्रयागराज इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि के विरोध में मंगलवार दो भू समाधि ले रहे दो प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने गड्ढे से निकाला। इसी बीच बाक़ी छात्रों से पुलिसकर्मियों की झड़प हो गयी जिसके बाद दो का स्वास्थ बिगड़ गया है।विश्वविद्यालय की फीस 400% बढ़ाए जाने के विरोध में पिछले 22 दिनों से परिसर के अंदर और बाहर छात्रों के द्वारा उग्र प्रदर्शन किया जा रहा है। आज इस क्रम में दो आंदोलनकारी छात्र आदर्श भदौरिया और सत्यम कुशवाहा ने परिसर में ही भू-समाधि लेने की ठानी। उन्होंने लगभग तीन फ़ीट गड्ढा खोदा और उसमें लेट गए। लेकिन जैसे ही मिट्टी डाली जाने वाली थी पुलिस बल ने आकर उन्हें वहाँ से उठा दिया। पुलिसकर्मियों से बाक़ी छात्रों की धक्का मुक्की भी हुई । जिसके बाद दोनों की हालत बिगड़ गयी। इसी बीच चार गुना फीस वृद्धि से नाराज हैं छात्राएं भी छात्रों के समर्थन में उतर पड़ी हैं। परिसर में जगह-जगह सभाएं कर अपना विरोध ज़ाहिर कर रहीं हैं। उन्होंने वीसी संगीता श्रीवास्तव के उस बयान को झूठा करार दिया जिसमें उन्होंने कहा था की फीस 100 साल से नही बढ़ायी गयी है । छात्राओं का कहना था की हॉस्टल फीस 5000 रुपए से 15 हज़ार तक हो गया है । फीस वृद्धि के विरोध में छात्र 22 दिनों से अनशन पर बैठे हैं, लेकिन अभी तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। विश्वविद्यालय प्रशासन उनके ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज करा कर चुप बैठ गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments