Breaking

मंगलवार, 27 सितंबर 2022

पढ़िए! डेढ़ साल रखने के बाद भी आखिर इनकम टैक्स अधिकारी की डेथबॉडी से कैसे नही आयी बदबू ?

उत्तर प्रदेश के कानपुर में डेढ़ साल तक इनकम टैक्स अधिकारी विमलेश की लाश को घर में रखने का मामला सुर्खियों में है. लोग सोचने पर मजबूर हैं कि "घर में डेढ़ साल तक डेडबॉडी रखी रही फिर भी उससे बदबू नहीं आई और सड़ने भी नहीं हुई...आखिर ये कैसे हो सकता है".इस मामले में कानपुर के सीएमओ अलोक रंजन ने बताया "हमने शिकायत के आधार पर टीम द्वारा डेडबॉडी की जांच कराई थी. ये बात भी सामने आई थी कि घरवालों ने ये सोच कर बॉडी घर में रखी थी कि अभी विमलेश जिंदा हैं". डेडबॉडी से बदबू ना आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हो सकता है बदबू रही हो और घरवाले सुगंध के लिए कोई चीज जलाते रहे हों.
इस पर सीएमओ का कहना है "हो सकता है कि ऑक्सीजन व नमी की कमी और डेडबॉडी की सफाई होती रहने की वजह से ना सड़ी हो". हम इसकी पूरी रिपोर्ट इनकम टैक्स विभाग को भेजेंगे, क्योकि उनके कहने पर ही हमने जांच की थी.
गौरतलब है कि पुलिस इनकम टैक्स अधिकारी विमलेश की लाश को हैलट हॉस्पिटल लेकर पहुंची थी, जहां डॉक्टरों ने जांच कर डेढ़ साल पहले मौत होने का दावा किया था. 
मेडिकल कॉलेज जीएसवीएम कानपुर अब इस मामले में पूरे केस की स्टडी करेगा. ये बात भी सामने आई है कि घरवाले लाश को गंगाजल और डिटॉल से पोंछते थे.रोशन नगर निवासी विमलेश कुमार इनकम टैक्स में कार्यरत थे. उन्हें अप्रैल 2021 में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था. अस्पताल की ओर से उनका डेथ सर्टिफिकेट भी दे दिया गया था. 
शव को घर लाने के बाद अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही थीं. इस दौरान अचानक परिजनों ने यह कहकर अंतिम संस्कार स्थगित कर दिया कि मृतक को होश आ गया है. इसके बाद करीब डेढ़ साल से मृतक का शव घर के अंदर एक पलंग पर रखा गया था.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments