Breaking

रविवार, 18 सितंबर 2022

प्रधानमंत्री के 72 वें जन्मदिन पर सेहत की नेमत बांटकर भाजपा ने मनाया सेवा सप्ताह



 भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी का 72वाँ जन्म दिन ‘‘सेवा पखवाड़ा’’ के रूप में हरभज राम कृपा देवी ट्रस्ट धमार्थ अस्पताल के चेयरमैन व पूर्व विधायक/राज्यमंत्री विद्या सागर गुप्ता की अध्यक्षता में एवं मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर  व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के कार्यालय प्रभारी राघवेंद्र शुक्ला की उपस्थिति में अस्पताल के वाईस चेयरमैन रमेश अग्रवाल, सचिव  अमित गुप्ता, ट्रस्टी सुशील अग्रवाल, अरूण कुमार गुप्ता, ललित गुप्ता, सिद्धार्थ गुप्ता, रजत गुप्ता एवं अस्पताल के समस्त स्टाफ एवं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता बन्धु एवं भगिनी  मीडिया सम्पर्क विभाग की क्षेत्रीय सह-संयोजक स्वाती सिंह , सुशील दीक्षित, मीडिया प्रभारी तुषार साहू, दिनेश मिश्रा, संजीव द्विवेदी, हरि नारायन, नीरज राठौर आदि उपस्थित रहे  सभी के साथ  पूर्ण हर्षोल्लास के साथ जन्म दिन को सेवा पखवाडा के रूप में सैकड़ों जनता जनार्दन के द्वारा अपने यशस्वी प्रधानमंत्री के शतायु, दीर्घायु एवं निरोग, स्वस्थ व मंगलमय जीवन की कामना महाकाल भगवान शंकर से सामूहिक महामृत्युंजय मंत्रोच्चारण के साथ किया I
इस अवसर पर अस्पताल की तरफ से उपचार के लिये आने वाले  समस्त मरीजों को निःशुल्क उपचार व दवा एवं फल वितरण किया गया I
कार्यक्रम का समापन अध्यक्ष द्वारा मुख्य अतिथि और समस्त जनताजनार्दन के प्रति आभार प्रकट करते हुए किया गया ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments