Breaking

गुरुवार, 1 जनवरी 2026

आर.जी.एस. आयुर्वेदिक मेडिकल हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर की सम्पन्न हुई वार्षिक समीक्षा बैठक

🔘 समाज को आरोग्यता प्रदान करना हमारा लक्ष्य : पवन शुक्ला

लखनऊ। आयुर्वेदिक चिकित्सा और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी आर.जी.एस. आयुर्वेदिक मेडिकल हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर की वार्षिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर चेयरमैन पवन शुक्ला ने कहा कि महाविद्यालय शत-प्रतिशत योगदान के साथ चिकित्सा एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में अपनी महती भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज को आरोग्यता प्रदान करना हमारा लक्ष्य है। इसके लिए समस्त शिक्षक, चिकित्सक तथा कर्मचारीगण पूर्ण मनोयोग से कार्य करते हुए संस्था के उद्देश्यों को फलीभूत करने का कार्य करें।

      समीक्षा बैठक में आर.जी.एस. आयुर्वेदिक मेडिकल हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजकुमार मिश्रा ने पूरे वर्ष के कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत  किया। उन्होंने बताया कि आर. जी. एस. हॉस्पिटल 2019 से अपने 8 प्रमुख बहिरंग विभाग के साथ सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक निरंतर सेवाएँ प्रदान कर रहा है। इसी के साथ ही यहाँ अहर्निश आकस्मिक चिकित्सा सेवाएँ, आई.सी.यू, एन.आई.सी.यू, ओ.टी. आदि के साथ सफलता पूर्वक सर्जरी एवं अन्य सुविधाएँ प्रदान की जा रही हैं। डॉ. मिश्र ने बताया कि आर.जी. मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए गए। संस्था की सेवा-सुविधाओं से हजारों की संख्या में ग्रामीणजन लाभान्वित हो रहे हैं।
      बैठक में चिकित्सालय के सीनियर चिकित्सक डॉ. एस. पी. तिवारी ने कहा कि अत्यंत हर्ष का विषय है कि गत दिवस आयुष मंत्रालय भारत सरकार एवं काजे आयुर्वेदिक चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वाधान में द्वितीय आयुवेद वर्ल्ड समिट का आयोजन बंगलौर में सम्पन्न हुआ। इस समिट में आयुर्वेद के क्षेत्र में विशेष सेवा व योगदान प्रदान करने वाले प्रमुख विभूतियों को सम्मानित किया गया। इस आयोजन में उत्तर भारत से आर.जी.एस. आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ० राज कुमार मिश्रा को आयुर्वेद के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान एवं उत्कृष्ट सेवाओं हेतु 'आयुर्वेद विश्व रत्न अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। डॉ. तिवारी ने कहा कि इस उपलब्धि पर सम्पूर्ण आर.जी.एस. परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
       बैठक में चेयरमैन पवन शुक्ला ने सभी का उत्साहवर्धन करते हुए इस वर्ष चिकित्सा एवं  स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए प्रयासों के प्रति संतोष व्यक्त किया। उन्होंने नए वर्ष में और अधिक परिश्रम के साथ समाज को आरोग्यता प्रदान करने के लिए आर.जी.एस. परिवार के चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ के योगदान के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने महाविद्यालय को सुदृढ़ता देने के लिए वित्तीय रूप से हरसंभव सहयोग का भी आश्वासन दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments