पंचायती राज मंत्रालय ने हरियाणा के रसूलपुर गाँव की धंसी फिरनी सड़क की शिकायत का किया समाधान
नूंह, 11 दिसंबर ( विज्ञप्ति). भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय को प्राप्त शिकायत संख्या MOPRJ/E/2025/0007681 दिनांक 25.08.2025, शिकायतकर्ता वसीम अख्तर (मो. 8745983663) द्वारा दर्ज की गई थी, में ग्राम रसूलपुर, राजपुर (ब्लॉक पुन्हाना), जिला नूंह, हरियाणा में स्थित फिरनी सड़क के धंसने और जलभराव की समस्या को लेकर संज्ञान लिया गया था। शिकायत में उल्लेख था कि सड़क निम्न गुणवत्ता की सामग्री से बनी थी और बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।
शिकायत प्राप्त होने पर पंचायती राज मंत्रालय के निर्देशानुसार संबंधित विभाग द्वारा तुरंत आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई। मामले की जांच एवं स्थल निरीक्षण के बाद ग्राम पंचायत मुबारकपुर के सरपंच ने लिखित रूप में पुष्टि की कि सड़क की मरम्मत का कार्य पूर्ण कर दिया गया है।
यह समाधान पंचायती राज विभाग की त्वरित संज्ञान क्षमता, समस्या-निवारण की प्राथमिकता और ग्रामीण बुनियादी ढांचे के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मंत्रालय ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और नागरिक शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है।
यदि आपके गाँव में भी कोई समस्या है, तो आप इसे सीधे पंचायती राज मंत्रालय के संज्ञान में ला सकते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments