Breaking

शुक्रवार, 5 दिसंबर 2025

जम्मू - दिल्ली राजधानी में एक ए.सी. का अतिरिक्त कोच जोड़ा गया

        जम्मू 05 दिसंबर 2025, उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल में यात्रियों की सुविधा और सुगम यातायात के लिए जम्मू - दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में ऐ सी का अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय रेलवे द्वारा लिया गया हैं। यह निर्णय हाल में रद्द हुई,  फ्लाइटों के कारण फंसे हुए, यात्रियों को सुविधा देने व उन्हें अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के एवज में लिया गया हैं। 
                जम्मू - दिल्ली रेल खंड पर चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस ( ट्रेन संख्या 12426/12425)  में एक ऐ सी का अतिरिक्त कोच दिनांक 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक लगाया जाएगा। जिससे की हवाई सेवाओं के व्यवधान में फंसे यात्री रेल मार्ग द्वारा अपने गंतव्य तक पहुंच सके।
          वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उचित सिंघल इस सुविधा पर प्रकाश डालते हुए बताया, " कि यह तत्काल निर्णय रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को देखते हुए लिया गया हैं।  फ्लाइट रद्द होने के कारण, रेल प्रशासन प्रभावित यात्रियों को समायोजित करने के लिए आवश्यक अतिरिक्त कोच ट्रेन संख्या 12426/12425 में एक तृतीय श्रेणी का ऐ सी कोच लगाने की व्यवस्था की गई हैं, जिसमें 72 सीटें हैं। ऐसी विषम परिस्थिति में यात्रियों को सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास रेल द्वारा किए जा रहे हैं। इस दौरान यात्री जानकारी के लिए 139 पर डायल या नजदीकी रेलवे स्टेशन से ले सकता हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments