Breaking

बुधवार, 3 सितंबर 2025

Lmp. उत्तर प्रदेशीय मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने की बीएसए से शिष्टाचार भेंट

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेशीय मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीन कुमार तिवारी से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजीव त्रिपाठी सहित संरक्षक नूतन मिश्रा व दीपक सिन्हा विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मुलाक़ात के दौरान संगठनात्मक विषयों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं शिक्षणेत्तर संघ के जिला अध्यक्ष दीपेश शुक्ला, जिला मंत्री मधुर रंजन, जिला कोषाध्यक्ष अभय कुमार, जिला मीडिया प्रभारी अजय कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके साथ ही देशराज, तनवीर आलम, अनस कुमार सहित जिला कार्यकारिणी के कई सदस्य भी उपस्थित रहे।

इस दौरान बीएसए प्रवीन कुमार तिवारी ने कर्मचारियों की किसी भी समस्या के शीघ्र निदान का आश्वासन दिया और सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि विभाग हमेशा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के हितों के प्रति संवेदनशील है।

भेंट के अंत में संघ की ओर से बीएसए को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। पदाधिकारियों ने बीएसए के सहयोगात्मक रवैये के लिए आभार जताया और उम्मीद जताई कि विभागीय स्तर सदैव सहयोग मिलता रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments