Breaking

मंगलवार, 9 सितंबर 2025

प्राचीन शिव मंदिर मे भक्तों ने कीर्तन भजन कर किया रात्रि जागरण

प्राचीन शिव मंदिर मे भक्तों ने कीर्तन भजन कर किया रात्रि जागरण

कौशाम्बी चंद्र ग्रहण के दौरान चायल तहसील के औधन गांव के प्राचीन शिव मंदिर मे भक्तों ने कीर्तन भजन कर रात्रि जागरण किया रविवार 7 सितम्बर को चन्द्रमा मे साढ़े तीन घंटे का चन्द्र ग्रहण लगने पर भक्तों ने एकजुट होकर चंद्रमा को कष्ट से मुक्ति के लिए कीर्तन भजन आदि कार्यक्रम किया 
चायल तहसील के औधन गांव मे प्राचीन शिव मंदिर कमेटी के अध्यक्ष श्री मेदी बाबा के प्रेरणा पर सभी भक्तों ने पुजारी के आदेश का पालन करते हुए चंद्र ग्रहण के दौरान रात्रि जागरण कर कीर्तन भजन आदि कार्यक्रम किया इस कार्यक्रम मे बैजनाथ पाल,जयराम पाल,ठाकुर चन्द्रभान सिंह,छोटू पाल,कैलाश केशरवानी,भैय्यालाल पंडा,शिवदर्शन दिवाकर,मोहनलाल दिवाकर,लालजी पाल,श्यामलाल मास्टर,रावेन्द्र (मुर्गा) राम नेवाज,लवकुश,रामराज, पन्नालाल,दुर्गेश पाल,अभिषेक केशरवानी,विवेक केशरवानी,गनपत सहित तमाम शिव भक्त मौजूद रहे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments