Breaking

शुक्रवार, 19 सितंबर 2025

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान ने पंजाब विश्वविद्यालय में नुक्कड़ नाटक एवं स्वास्थ्य वार्ता का किया सफल आयोजन

,🔘 राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान ने पंजाब विश्वविद्यालय में नुक्कड़ नाटक एवं स्वास्थ्य वार्ता का किया सफल आयोजन

चंडीगढ़, 18 सितंबर– पंचकूला स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान ने 10वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में "आयुर्वेद फॉर पीपल एंड प्लानेट" विषय पर नुक्कड़ नाटक और स्वास्थ्य वार्ता का सफल आयोजन किया।

नुक्कड़ नाटक का मंचन पंजाब विश्वविद्यालय के स्टूडेंट सेंटर में बीएएमएस प्रथम प्रोफेशनल के विद्यार्थियों द्वारा किया गया। नाटक का मुख्य संदेश पर्यावरण संरक्षण तथा आधुनिक युग में आयुर्वेद के महत्व पर केंद्रित रहा।

स्वास्थ्य जागरूकता वार्ता जीएच-4 कस्तूरबा छात्रावास में आयोजित की गई। इसका संयोजन डॉ. अनुराग कुशल (सहायक प्राध्यापक, पंचकर्म विभाग) एवं डॉ. आकांक्षा राणा (सहायक प्राध्यापक, रचना शरीर विभाग) ने किया। इसमें डॉ. बिंदु शर्मा (वार्डन एवं सहायक प्राध्यापक, प्राणीशास्त्र विभाग) ने सहयोग प्रदान किया।

इस अवसर पर डॉ. रितेश (सहायक प्राध्यापक, क्रिया शरीर विभाग) ने "हाइड्रेशन एवं आहार संबंधी आदतों पर आयुर्वेदिक दृष्टिकोण" विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया।

आयोजन का उद्देश्य आमजन को आयुर्वेद को दैनिक जीवन में अपनाने हेतु प्रेरित करना और समुदायों को समग्र स्वास्थ्य की प्राचीन भारतीय परंपरा से जोड़ना रहा।

संस्थान ने इस आयोजन की सफलता पर माननीय कुलपति प्रोफेसर संजीव शर्मा एवं अधिष्ठाता प्रोफेसर गुलाब पामनानी के प्रति आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments