आकांक्षा समिति एवं रोटरी क्लब प्रयागराज के द्वारा एक साथ मिलकर एक विशेष अभियान
प्रयागराज। महिलाओं में एचपीवी के संक्रमण से होने वाले सर्वाइकल कैंसर के बढ़ते मामले के दृष्टिगत जनपद प्रयागराज में आकांक्षा समिति एवं रोटरी क्लब प्रयागराज के द्वारा एक साथ मिलकर एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है l राज्यपाल महोदया द्वारा राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में सोमवार को प्रोफेसर अंकिता राज को आकांक्षा समिति की ओर से एचपीवी टीकाकरण की मुहिम की प्रगति को लेकर उन्हें सम्मानित किया गया एवं राज्यपाल महोदया द्वारा सर्वाइकल कैंसर से छात्राओं को सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से एचपीवी टीकाकरण अभियान में और ज्यादा तेजी लाने के लिए आकांक्षा समिति प्रयागराज से कहा है l प्रोफेसर अंकिता राज के द्वारा बताया गया कि आकांक्षा समिति इस मुहिम को आगे बढ़ाने में कार्य कर रही है और इसके लिए 24 एवं 25 सितंबर को दो दिवसीय विशेष कैम्प लगाकर एचपीवी टीकाकरण कराया जाएगा l दो दिवसीय कैम्प में 2000 बच्चियों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है l उन्होंने कहा कि इस अभियान को धीरे- धीरे प्रमोट कर आगे बढ़ाया जाएगा और जनपद की 9 से 14 वर्ष आयु वर्ग की सभी बच्चियों का टीकाकरण कराकर जनपद को संतृप्त किया जाएगा l इस अभियान में सामाजिक स्वयं सेवी संगठनों की भी मदद ली जाएगी l एचपीवी टीकाकरण कराने से सर्वाइकल कैंसर से बचा जा सकता है। यह टीका 9 वर्ष से 15 वर्ष तक की लड़कियों को लगाया जाता है। आप इस संबंध में अन्य लोगों को भी जागरूक करें कि वह भी इस टीके को अपनी बेटियों को अवश्य लगवायें, ताकि सर्वाइकल कैंसर जैसी बीमारी से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि यह टीकाकरण बिल्कुल सुरक्षित है। उन्होंने यह भी बताया कि आकांक्षा समिति द्वारा जनपद में 9 से 15 आयु की बालिकाओं के लिए विभिन्न संस्था के सहयोग से एवं सीएसआर के माध्यम से सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा है ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments