Breaking

शुक्रवार, 19 सितंबर 2025

आकाशीय बिजली गिरने से विधवा महिला की मौत दो लोग झुलसे


कौशाम्बी संदीपनघाट थाना अंतर्गत हर्रायपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के देवरापर में आकाशीय बिजली गिरने से विधवा महिला की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए हैं जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जानकारी के अनुसार शाहजहाँ पत्नी स्वर्गीय माज उददीन निवासी देवरापर रोज की तरह मजदूरी करने खेत में करैला तोड़ने गयी थी अचानक तेज वर्षा होने लगी वह बन रहे राम गमन मार्ग पर पन्नी ओढकर बैठ गई और आकाशीय बिजली गिर गई जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी चार बच्चों के सर से माता का छाया उठ गया जिससे बच्चों का रो रो कर बुरा हाल हो गया शशि कुमारी पुत्री इन्द्रनारायण व अमित कुमार पुत्र इन्द्रनारायण भी मौके पर थे जिससे वह दोनों लोग भी झुलस गए झुलसे लोगों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर थाना पुलिस पहुंची है और संदीपन घाट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments