प्रतापगढ़ बेल्हा पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने सख्त कार्रवाई करते हुए थाना सांगीपुर में तैनात उपनिरीक्षक सचिन पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर रिश्वत लेने के गंभीर आरोप लगे थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने विभागीय कार्यवाही का आदेश जारी किया है। प्रकरण की गहनता से प्रारम्भिक जांच कराने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय (IPS) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जांच में जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे, उसके आधार पर दोषी पाए जाने पर कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। एसपी डॉ अनिल कुमार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास और पुलिस की छवि को खराब करने वाले किसी भी कर्मचारी पर कठोरतम कार्रवाई होगी। यह कदम जिले में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और पुलिस विभाग की कार्यशैली को पारदर्शी बनाए रखने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
शुक्रवार, 5 सितंबर 2025
रिश्वतखोरी में पकड़े गए उपनिरीक्षक सचिन पटेल
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments