Breaking

रविवार, 24 अगस्त 2025

सिपाही का स्थानांतरण होने के बाद माल्यार्पण कर उसे दी गई विदाई

कौशाम्बी कोखराज थाने में तैनात सिपाही संदीप कुमार को चरवा थाने में पुलिस अधीक्षक ने स्थानांतरित कर दिया है सिपाही के स्थानांतरण करने के बाद रविवार को कोखराज थाना से उसे चरवा के लिए रवाना किया गया है इस दौरान सिपाही के बेहतर कार्यों से पूरे पुलिसकर्मी उसके कार्यों की सराहना करते रहे और सिपाही के स्थानांतरण पर कोखराज थाना में एक कार्यक्रम आयोजित कर सिपाही संदीप कुमार को माल्यार्पण कर उनका स्वागत और सम्मान किया गया है और कोखराज थाने में तैनाती के दौरान अपराध नियंत्रण में उसके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की गई है और उसे शुभकामनाएं दी गई हैं इस दौरान कोखराज थानेदार चंद्रभूषण मौर्य सहित समस्त उप निरीक्षक सन्तोष यादव,सकील अहमद,हरीश तिवारी,विंध्यवासिनी, एवं पुलिसकर्मी दीपक सिंह,अंकित आदि  क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों की उपस्थिति में विदाई का कार्यक्रम  में मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments