बदायूं में 12 अगस्त की रात एक दरोगा मनवीर सिंह की मां की गला रेतकर निर्मम हत्या करने का आरोपी धीरेंद्र सिंह पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार हो गया है। बदायूं के इस्लामपुरनगर थाने की पुलिस ने शनिवार की देर रात उसे अलीपुर जंगल में एक एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया था। उसके पैर में गोली लगी थी जिसके इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से रविवार तड़के वह फरार हो गया। धीरेंद्र जिस बेड पर एडमिट था उसके सिरहाने पर एक हथकड़ी लगाई थी जिसमें संभवत: उसका एक हाथ लॉक किया गया होगा। इसके अलावा पहरा भी था। लेकिन इन सबको धता बताते हुए हत्यारोपी हिस्ट्रीशीटर अस्पताल से फरार हो गया। धीरेंद्र को गिरफ्तार करने के दौरान पुलिस ने उसके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई हंसिया, तमंचा, कारतूस और लूटा गया सामान बरामद किया गया था। मुठभेड़ में घायल होने पर उसका मेडिकल रूदायन सीएचसी में कराया गया और इसके बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया था। एक्स-रे रिपोर्ट आने तक धीरेंद्र को हड्डी वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार तड़के करीब 5:30 बजे वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। फरारी के समय वार्ड में हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह और सिपाही कुशहर ड्यूटी पर मौजूद थे। आरोपी की तलाश में सिविल लाइंस, कोतवाली, एसओजी की पुलिस टीम ने लगाई हैं। पुलिस धीरेंद्र को रोडवेज बस अड्डा, जंगलों और संवेदनशील स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। साथ ही अस्पताल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
रविवार, 17 अगस्त 2025
अधिकारी की मां की हत्या करने वाला पुलिस को चकमा देकर फरार
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments