कर्जन पुल रेप का पुलिस ने किया खुलासा,एक गिरफ्तार दो फरार अभियुक्तों पर 25-25 हज़ार का इनाम घोषित
प्रयागराज के फाफामऊ के कर्जन पुल के पास युवती से रेप का पुलिस ने खुलासा कर दिया हैं इस मामले मे पुलिस ने नवाब गंज के एक अभियुक्त हिमांशु भारतीय क़ो गिरफ्तार किया हैं जबकि रेप करने वाला मुख्य आरोपी बरसाती उर्फ़ अनिल और इस केस मे अभियुक्त का सहयोगी विशाल पटेल अभी फरार हैं पुलिस ने दोनों के ऊपर 25 -25 हज़ार का इनाम भी रखा हैं जो इन दोनों क़ो पकड़वाएगा पुलिस उसको इनाम देगी. पुलिस ने इस केस का खुलासा करने के लिए डीसीपी कुलदीप सिंह गुनावत ने एडिशनल डीसीपी पुष्कर वर्मा क़ो लगाया था पुष्कर वर्मा ने इस मामले का खुलासा करने के लिए SOG के आलावा पुलिस क़ी आठ टीम बनाई हैं जिसने आज मुख्य आरोपी के सहयोगी क़ो गिरफ्तार किया हैं इसी युवक ने रेप के बाद लड़की क़ो बाइक से घर छोड़ा था।कर्जन पुल के पास हुई रेप क़ी ये वारदात पुलिस के लिए एक चुनौती बनी थी एडिशनल डीसीपी पुष्कर वर्मा और उनकी टीम ने आई ट्रिपल सी कैमरे क़ी फुटेज खांगलने मे दिन रात एक कर दिया था, और टीम क़ी मेहनत रंग भी लाई और आरोपी CCTV मे दिख गए, CCTV मे दिखा क़ी विशाल और हिमांशु लड़की क़ो बाइक से बैठा कर शांति पुरम क़ी तरफ जा रहे हैं और कुछ देर बाद दूसरी बार बिना लड़की के बाइक से मौकाये वारदात वाली जगह पर पहुंचे थे, पूछ ताछ मे हिमांशु ने बताया क़ी बरसाती ने रेप के बाद उन लोगो क़ो बुलाया था और उन लोगो के सामने ही लड़की क़ो जमकर पीटा था और बरसाती ने कहा भी था क़ी अगर रास्ते मे ये चिल्लाने क़ी कोशिस करें तो चाक़ू से उसका गला काट देना, डीसीपी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया क़ी इस केस मे वांछित अभियुक्तों क़ी तलाश मे दबिश दीं जा रही हैं जल्द ही इनको भी पकड़ा जायेगा
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments