Breaking

शुक्रवार, 16 मई 2025

Lmp. महिला सशक्तिकरण के साथ संस्कृति शाखा का नया अध्याय आरंभ, संस्कृति संवर्धन के साथ सेवार्थ संकल्पित हुए नवीन दायित्वधारी

🔘 संस्कार, सेवा और सशक्तिकरण का जीवंत संगम बना संस्कृति शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह 

लखीमपुर खीरी, 15 मई। संस्कारों की भूमि, सेवा की भावना और संस्कृति की संजीवनी लेकर भारत विकास परिषद की संस्कृति शाखा, लखीमपुर खीरी ने आज एक नया अध्याय रच डाला। आशीर्वाद होटल के भव्य कक्ष में आयोजित तृतीय दायित्व ग्रहण समारोह केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि राष्ट्रीय चेतना और सामाजिक संकल्प की दिव्य गाथा बन गया।
वन्दे मातरम् की गूंज से आरंभ हुआ यह आयोजन जैसे राष्ट्र की आत्मा को स्पर्श कर रहा था। अति विशिष्ट अतिथि प्रांतीय संघ चालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अवध प्रांत संघ चालक स्वर्ण सिंह कंबोज, मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष एडवोकेट रमेश कुमार वर्मा, और क्षेत्रीय  सचिव, संपर्क डॉ. राजवीर सिंह की उपस्थिति ने समारोह को गरिमा की ऊँचाई प्रदान की। अध्यक्षता कर रहे एडवोकेट आर्येन्द्र पाल सिंह और संचालन कर रहीं एडवोकेट रूपाली शुक्ला की संयमित वाणी में अनुशासन और प्रेरणा की झलक थी। कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण तब आया, जब शाखा द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर दो महिलाओं सुनीता कश्यप एवं प्रियंका सिंह को सिलाई मशीनें भेंट की गईं। यह कोई औपचारिक घोषणा नहीं थी, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के उस मौन संकल्प की साक्षात अभिव्यक्ति थी जो आत्मा को छू जाए। उनकी सजल आंखों में केवल कृतज्ञता ही नहीं, बल्कि नई उड़ान की चमक भी थी। इससे पूर्व शाखा की नवीन कार्यकारिणी ने शपथ ली, न केवल पद की, बल्कि समर्पण, निष्ठा और सेवा के यज्ञ में आहुति देने की। 

अध्यक्ष एडवोकेट आर्येन्द्र पाल सिंह, सचिव एडवोकेट अरविंद कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष राजशेखर, महिला संयोजिका पूर्णिमा इंद्र सहित पूरी कार्यकारिणी ने जब राष्ट्र और समाज के लिए कार्य करने की प्रतिज्ञा ली, तो लगा मानो लखीमपुर की धरती पर एक नई रोशनी फूट पड़ी हो। उपाध्यक्ष शिशिर अवस्थी, संजय गुप्ता,  सुनीता शुक्ला, रूपाली शुक्ला, सहसचिव आलोक कुमार शुक्ला, शाखा समन्वयक अनुज शुक्ला, संगठन सचिव राधा मिश्रा/ सत्येन्द्र द्विवेदी, संयोजक सांस्कृतिक गतिविधियां श्याम जी शेखर/ मोनी पाण्डेय, संयोजक पारिवारिक मिलन शालिनी जायसवाल/ अवन्तिका मिश्रा, संयोजक शैक्षिक कार्यक्रम क्षमा रानी वर्मा/ निधि गोयल, संयोजक स्वास्थ्य सेवा डॉकटर शीलू कश्यप/डॉकटर सौरभ धुरिया,  संयोजक नारी सशक्तिकरण रंजना गुप्ता/ रचना अग्रवाल, संयोजक बालिका स्वास्थ्य एवं स्वालंबन माला शास्त्री/ सांची माथुर, गतिविधि संयोजक क्रमशः ...सेवा अमित अग्रवाल, संस्कार- मंजू सक्सेना, सम्पर्क - नीलम गुप्ता, पर्यावरण-  ज्योति सिंह, महिला सहभागिता-  पूर्णिमा इन्द्र, मीडिया प्रभारी- अनिल कुमार श्रीवास्तव, व्यवस्था प्रमुख- कुलदीप गुप्ता आदि ने सामूहिक रूप से दायित्व ग्रहण किया और सबने मिलकर यह दर्शाया कि परिषद केवल एक संस्था नहीं, वह विचार है, एक धारा है जो समाज के हर कोने को संस्कार और सेवा से सींचना चाहती है। संरक्षक मंडल में डॉक्टर रमा रमण मिश्रा, भानुप्रताप सिंह एडवोकेट, नवीन साहनी, डॉक्टर वी बी धुरिया, डॉक्टर माया देवी, डॉक्टर सुदीप वर्मा, संदीप सिंह, शासकीय अधिवक्ता आदि नाम उल्लेखनीय रहे। इस बीच अमित अग्रवाल, निशि सिंह, सतीश अरोड़ा जैसे ऊर्जावान लोगों ने संस्कृति शाखा की नवीन सदस्यता ग्रहण करते हुए परिषद में विश्वास जताया। अति विशिष्ट अतिथि श्री कंबोज ने जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष का उल्लेख करते हुए परिषद से इसे भव्यता से मनाने का आह्वान किया, तो सभा में बैठे हर स्वयंसेवक की आंखों में एक नई चमक दिखाई दी। अतिविशिष्ट अतिथि श्री कंबोज ने शाखा के इस सत्र के नवीन दायित्वधारियों को शुभकामनाएं भी दीं। मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष एडवोकेट वर्मा ने शाखा की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और विश्वास का ही परिणाम है कि परिषद की शाखाएं निरंतर विस्तारित हो रही हैं।  विशिष्ट अतिथि परिषद के क्षेत्रीय सचिव संपर्क डॉ. राजवीर सिंह ने जनसंपर्क, सदस्यता और विस्तार के सूत्रों को साझा कर सभी को दिशा और दृष्टि दी। जहां एक ओर अध्यक्ष एडवोकेट आर्येन्द्र पाल सिंह ने शाखा की उपलब्धियों को गिनाया, वहीं कोषाध्यक्ष श्री राजशेखर ने पारदर्शिता के साथ आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। लेकिन यह विवरण भी भावनाओं से भरा था, हर खर्च, हर योजना के पीछे किसी की मुस्कान, किसी का संबल छिपा था। सचिव एडवोकेट अरविंद कुमार मिश्रा ने वर्तमान सत्र में शाखा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और रात्रि सहभोज के साथ हुआ। लेकिन यह कोई औपचारिक पूर्णविराम नहीं था, बल्कि एक नई शुरुआत की ध्वनि थी। इस समारोह ने यह स्पष्ट कर दिया कि भारत विकास परिषद की संस्कृति शाखा केवल योजनाएँ नहीं बनाती, वह समाज के ताने-बाने में प्रेम, सेवा और संस्कार बुनती है। कुलमिलाकर यह आयोजन एक प्रेरणा था, एक संदेश था कि जब विचार, संगठन और समर्पण मिलते हैं, तो परिवर्तन की नर्म सुबह बहुत दूर नहीं होती।
                         🌍 विज्ञापन 
 समारोह में जसविंदर कौर, डॉ० रमा रमण मिश्रा, डॉ० वी०बी० धुरिया, डॉ० शीलू कश्यप, डॉ० सौरभ धुरिया, राजेन्द्र कुमार, श्याम जी शेखर, सौरभ शर्मा, संजय गुप्ता, अनुज शुक्ला, सत्येन्द्र द्विवेदी, आलोक शुक्ला, शिशिर अवस्थी, सुनीता शुक्ला, मंजू सक्सेना , रंजना गुप्ता, रमा सिंह, अवन्तिका मिश्रा, ज्योति सिंह, मोनी पाण्डेय, सांची माथुर, माला शास्त्री, शालिनी जायसवाल, डॉ० किरन द्विवेदी, डॉ० माया देवी, राधा मिश्रा, अनीता शेखर सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments