Breaking

गुरुवार, 9 जनवरी 2025

विकास मिश्र, कथाकुंज साहित्य सेवा परिषद (पंजी.) संस्था के राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त

कथाकुंज साहित्य सेवा परिषद  संस्था के संस्थापक द्वय मुकेश पटेल और गोविंद गुप्ता के द्वारा विकास मिश्र को उनके हिंदी साहित्य और समाजसेवा के प्रति  समर्पण भाव और योगदान को देखते हुए उन्हें संस्था का राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में नियुक्ति किया।

विकास मिश्र नटोली कलां,सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश के निवासी है।कथाकुंज साहित्य सेवा परिषद ने अभी हाल में ही नई कार्यकारिणी का गठन किया है।नई संस्था से अनेक विदेश से पदाधिकारी और देश के सभी राज्यों से अनेक व्यक्तियों को जो साहित्य और समाजसेवा के प्रति अच्छा कार्य कर रहे है संस्था उनको उनकी क्षमता और योग्यता के अनुसार संस्था का पदाधिकारी नियुक्ति कर रही है।विकास मिश्र अखिल भारतीय काव्य मंच संस्था के सचिव, एवं प्रवक्ता के साथ मीडिया प्रभारी भी है।वो एक आशु कवि के रूप में जाने पहचाने जाते है। विकास मिश्र को राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनीत होने पर उनके शुभचिंतकों एवं परिजनों ने उन्हें बधाई दी है।विकास मिश्र ने कथा कुंज साहित्य सेवा परिषद के सभी पदाधिकारियों मुकेश पटेल,गोविंद गुप्ता,नीमा पंत, डॉ पारुल अग्रवाल आदि को धन्यवाद दिया और और वायदा भी किया कि वो संस्था के साथ मिलकर संस्था के उद्देश्यों को पूरा करेंगे।हिंदी साहित्य और समाज के प्रति जो भी जिम्मेदारी संस्था उनको देगी वो पूरा करने का पूरा प्रयास करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments