गाजीपुर भाजपा संगठन पर्व 2024 के तहत जिला कार्यालय पर रविवार को महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि संगठन की जिला चुनाव अधिकारी तथा राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने कहा कि गाजीपुर के सभी विधानसभा सीटों पर हम चुनाव जीत सकें, हमें कुछ इस तरह के संगठन का निर्माण करना है। उन्होंने अपनी संघर्षपूर्ण राजनीति का अनुभव साझा करते हुए कहा कि भाजपा का सबसे बड़ा नेता बूथ अध्यक्ष होता है, जो सदैव संगठन के लिए काम करता है। कहा कि कार्यकर्ताओं के लिए कोई भी चुनाव सदैव चुनौती भरा ही होता है। चाहे वह किसी भी परिस्थिति में लड़ा जाए। कहा कि विपक्ष अब नैतिक युद्ध नहीं लड़ रहा है, बल्कि भाजपा की लोकप्रियता से बौखला कर जनता में भ्रम फैलाकर सत्ता पाना चाहता है। कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को सभी चुनाव मजबूती से लड़ना होगा। क्योंकि विपक्ष के पास खोने के लिए कुछ नहीं बचा, इसलिए वह राजनीति में षड्यंत्र रच रहा है। राज्यसभा सांसद ने कहा कि भाजपा अपने लिए नहीं बल्कि देश के लिए सोचती है और सर्व समाज के हित के लिए राजनीति करती है। लोकतंत्र का सही स्वरूप भाजपा में ही निहित है, जहां लोकतंत्र की मर्यादा का पालन करते हुए समान रूप से सबको अधिकार प्राप्त है और इसका संवैधानिक ढांचा मजबूत है। कहा कि हमें गर्व है कि हम लोग विश्व के सबसे शक्तिशाली और साहसी नेतृत्वकर्ता के नेतृत्व में काम रहे हैं। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि भाजपा का संगठन चुनाव देश के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, मजबूत संगठन मजबूत सरकार का निर्माण करने में समर्थ होता है। कहा कि जिले के सभी 2959 बूथों का चुनाव 16 से 25 नवम्बर तक सम्पन्न हो, यह शक्ति केन्द्र पर्व सहयोगियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसके पूर्व राज्यसभा सांसद का जिले में आगमन पर गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया। इस मौके पर सह चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश राय, मयंक जायसवाल, पारसनाथ राय, नपा चेयरमैन सरिता अग्रवाल, जिपं चेयरमैन सपना सिंह, जितेन्द्र नाथ पाण्डेय, राजेश राजभर, बृजनन्दन सिंह, प्रवीण सिंह, अवधेश राजभर, दयाशंकर पांडेय, शशिकांत शर्मा, श्यामराज तिवारी, अखिलेश सिंह, संकठा प्रसाद मिश्र, अच्छेलाल गुप्ता, विश्व प्रकाश अकेला, मनोज बिंद, शैलेश राम, रासबिहारी राय, साधना राय, सरोज मिश्रा, लालसा भारद्वाज आदि रहे।
सोमवार, 11 नवंबर 2024
Home
/
राष्ट्रीय
/
विपक्ष के पास खोने को कुछ नहीं बचा, इसलिए वो षड़यंत्र से व भ्रम फैलाकर जीतना चाह रहा चुनाव - राज्यसभा सांसद
विपक्ष के पास खोने को कुछ नहीं बचा, इसलिए वो षड़यंत्र से व भ्रम फैलाकर जीतना चाह रहा चुनाव - राज्यसभा सांसद
Tags
# राष्ट्रीय

About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
राष्ट्रीय
Tags:
राष्ट्रीय
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments