लखीमपुर। श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा ( रजिस्टर्ड) लखीमपुर खीरी द्वारा श्री चित्रगुप्तपुरम, गढ़ी रोड़ स्थित श्री चित्रगुप्त कायस्थ धर्मशाला में यमद्वितीया एवं वार्षिकोत्सव बड़ी धूमधाम से संपन्न किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि युवराज दत्त महाविद्यालय के पूर्व प्रवक्ता डॉक्टर अजय आगा रहे।
मंच संचालन संस्था सचिव कुलदीप श्रीवास्तव समर ने बेहद खूबसूरत अंदाज़ में किया।
भगवान चित्रगुप्त की पूजा, आरती, दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्चन के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में मंचापूर्ति, बैज अलंकरण एवं माल्यार्पण आदि औपचारिकताओं के बाद संस्था महामंत्री चित्रांश अनूप सिंह अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्था की गतिविधियों एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कोषाध्यक्ष लोकेंद्र श्रीवास्तव ने वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत करते हुए आय व्यय का ब्यौरा दिया।
इस बीच महिला विंग की नवनियुक्त जिलाध्यक्षा अर्चना श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनीता निगम सहित पूरी महिला टीम के साथ संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नवनियुक्त अध्यक्षा श्रीमती श्रीवास्तव ने संस्था विस्तार एवं कायस्थ समाज के विकास के प्रयास का संकल्प भी लिया। वार्षिकोत्सव में सुर एवं संगीत के ताने बाने से सुसज्जित कार्यक्रम में कायस्थ प्रतिभाओं द्वारा सुरमयी प्रस्तुतियों एवं थिरकते कदमों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतिभाओ की हर प्रस्तुति पर कार्यक्रम स्थल करतल ध्वनि से गुंजायमान होता रहा।
राजकिशोर विद्यालय के बच्चों की सामूहिक धार्मिक प्रस्तुति ने उपस्थित जनों में आस्था का संचार कर दिया। इस बीच हर वर्ष की भांति मेधावी कायस्थ विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर संस्था द्वारा ऊर्जित किया गया।
पुरस्कार पाने वालों में अक्षरा श्रीवास्तव, अवंतिका श्रीवास्तव, स्तुति सक्सेना, स्पर्श सक्सेना आदि बच्चे रहे। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे कायस्थों को सम्मानित कर उनका उत्साह भी बढ़ाया गया। राधेश्याम श्रीवास्तव एवं अशोक श्रीवास्तव को वरिष्ठ नागरिक सम्मान से विभूषित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉक्टर अजय आगा ने कहा कि सोदहारण प्रेरणादायी कहानी सुनाकर कायस्थ एकता का संदेश दिया। उन्होंने विदेश में रह रहे बेटों सहित स्वयं कायस्थ धर्मशाला के विकास हेतु संस्था को आर्थिक सहयोग का आश्वासन भी दिया।
इस बीच संरक्षक एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव रत्न खरे ने कहा कि उनके मामा श्रधेय हरिहर प्रसाद खरे की पुण्यस्मृति में उनके अग्रज 3 लाख की सहयोग राशि के साथ अन्य आर्थिक सहयोग भी देंगे धर्मशाला के विकास में। उन्होंने कायस्थ समारोहों में कायस्थ जनों की सहभागिता पर भी जोर दिया। संरक्षक शशिकांत श्रीवास्तव ने श्री चित्रगुप्त कायस्थ धर्मशाला के वार्षिक आय व्यय का ब्यौरा दिया। संरक्षक योगेश सक्सेना एडवोकेट ने कायस्थ एकता का संदेश देते हुए धर्मशाला के विकास में सभी से आगे आने की अपील की। इस बीच नोएडा से आये कायस्थ समाजसेवी विवेक श्रीवास्तव 'विक्कू' ने पूर्व राज्यसभा सांसद आर के सिन्हा द्वारा कायस्थ एकता विचार संगत पंगत का उल्लेख करते हुए सभी से स्वागत की अपील की साथ ही कानपुर में हो रहे विशाल कायस्थ सम्मेलन में पहुंचकर लखीमपुर कायस्थ एकता दिखाने की अपील की।
अंत मे संस्थाध्यक्ष डॉक्टर ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने वार्षिकोत्सव में आये सभी अतिथियों को धन्यवाद देते हुए संस्था की उपलब्धियों एवं उद्देश्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला। स्पंदन नर्सिंग होम के डॉक्टर अंजित सिंह का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर संरक्षक राजेश श्रीवास्तव एडवोकेट, उपाध्यक्ष मुकेश सक्सेना, रविकांत श्रीवास्तव, इंजीनियर राजेश श्रीवास्तव', मनीष श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव, नितिन श्रीवास्तव, आदि लोग सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा लखीमपुर खीरी अध्यक्ष डॉक्टर मंजुला बरतरिया, पूनम आगा, सरोज खरे, स्नेह श्रीवास्तव, अनुराग सक्सेना एडवोकेट, शौर्य सक्सेना, प्रशांत लाला, सुधाकर लाला, नरेंद्र श्रीवास्तव, सहित सैकड़ो कायस्थों ने उपस्थिति दर्ज करवाते हुए कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments