Breaking

रविवार, 24 नवंबर 2024

यूपी उपचुनाव में भाजपा को मिली बढ़त के बाद सीएम योगी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- सपा गठबंधन के लूट-झूठ का अंत

यूपी विधानसभा उपचुनाव के नतीजे लगभग सामने हैं। नौ सीटों पर हुए उपचुनाव में तीन में भाजपा जीत चुकी हैं, वहीं चार सीटों पर आगे चल रही है। सपा के खाते में दो सीटें आई हैं। भाजपा को मिली बढ़त के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सीएम योगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री मोदी को जीत का श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा को मिली जीत का श्रेय पीएम मोदी के मार्गदर्शन को जाता है। पीएम मोदी ने सुरक्षा, सुशासन का समन्वय दिया। देश को पीएम की नीति और निर्णयों पर भरोसा है। इसके साथ ही उन्होंने सपा को घेरते हुए कहा कि सपा गठबंधन के लूट और झूठ का अंत हो चुका है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments