Breaking

शनिवार, 14 सितंबर 2024

गंगा यमुना के बढ़ते जलस्तर के कारण कछारी इलाकों में रहने वाले लोगों की बड़ी मुश्किले

संगम नगरी प्रयागराज पिछले कुछ दिन से कम हो रहे गंगा यमुना के जलस्तर में एक बार फिर तेजी से बढ़ोतरी हुई है। कल सुबह से  गंगा यमुना के जलस्तर में तेज़ी से हुई बढ़ोतरी ने अफसरों सहित सभी के होश उड़ा दिए हैं। ऐसे में बाढ़ का खतरा एक बार फिर मंडराने लगा है। फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 79.65 मीटर दर्ज किया गया, वहीं छतनाग में गंगा का जलस्तर 78.60 मीटर रिकार्ड किया गया। यहां भी महज चार घंटे में 50 सेंटीमीटर यानी लगभग आधा मीटर जलस्तर बढ़ गया है। वहीं देर रात एक बार फिर से मां गंगा ने लेटे हनुमान जी को स्नान कराया और विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए हैं वहीं घाट पर रहने वाले लोग अब पीछे की ओर आ गए हैं तो संगम के साथ अन्य घाटों पर भी बाढ़ जैसी स्थिति है कछारी इलाकों में रहने वाले लोगों की एक बार फिर से मुश्किलें बढ़ गई हैअफसरों का कहना है कि मध्य प्रदेश की ओर बारिश व बाढ़ के कारण यह स्थिति बनी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments