Breaking

बुधवार, 15 मई 2024

प्राकृतिक खेती के सम्वर्द्धन में योगदान के लिए नवरत्न अवॉर्ड से विभूषित हुए समाजसेवी सन्तोष सिंह

● नोएडा में 'नवरत्न अवार्ड' से  सम्मानित हुए लखनऊ के समाजसेवी संतोष सिंह

● प्राकृतिक खेती के सम्वर्द्धन में महती योगदान के लिए मिला सम्मान

लखनऊ। राजधानी के आशियाना क्षेत्र के निवासी संतोष सिंह ने अपने कार्य-सरोकारों से लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। उन्हें नोएडा में आयोजित एक भव्य समारोह में नवरत्न फॉउंडेशन द्वारा ' नवरत्न स्पेशल अवार्ड' पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इंदिरा गाँधी कला केंद्र में सम्पन्न कार्यक्रम समर्पण-2024 में पुरस्कार स्वरूप उन्हें अंगवस्त्र, प्रशस्तिपत्र और प्रतीक चिह्न प्रदान किया गया।

       इस अवसर पर नवरत्न फॉउंडेशन के अध्यक्ष डॉ.अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि प्राकृतिक खेती के सम्वर्द्धन में संतोष सिंह एक ओर जहां महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, वही दूसरी ओर रासायनिक खादों पेस्टीसाइडो से हो रहे दुष्परिणाम के प्रति जन जागरुकता फैला रहे हैं।  उल्लेखनीय है कि श्री सिंह ने अवध क्षेत्र के विभिन्न जनपदों में अपनी संस्था ममता विकास समिति के माध्यम से बड़े पैमाने पर किसान क्लब, कृषक स्वयं सहायता समूह, आत्मनिर्भर ग्राम विकास  योजनाओं को मूर्त रूप देकर किसानों को मजबूत बनाया है।  स्वयं प्राकृतिक खेती अपना कर बड़ी संख्या में किसानों को इस निमित्त जागरूक कर रहे हैं। वे अपनी संस्था के माध्यम से स्वच्छता अभियान, पुस्तक प्रदर्शनी आयोजन,  मद्यनिषेध, स्वास्थ्य-रक्षा प्रयासों से जन जागरूकता की निरन्तर अलख जगा रहे हैं। इसी के साथ ही श्री सिंह भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा उत्कृष्ट योगदान प्रदाताओं को दी जाने वाली राष्ट्रीय अध्येतावृत्ति के तहत ' *लोक जीवन में कृषि संस्कृति* की *अवधारणा' विषय* पर शोध-कार्य में संलग्न हैं।
     ममता विकास समिति के सचिव श्री सिंह को नवरत्न स्पेशल अवार्ड से सम्मानित किए जाने पर राजधानी के समाजसेवियों, प्रबुद्धजनों और प्रगतिशील किसानों के साथ साथ हिन्द मजदूर सभा उत्तर प्रदेश के महामंत्री श्री उमाशंकर मिश्रा सहित तमाम शुभ चिंतकों ने बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है। इस अवसर पर श्री सिंह ने नवरत्न फाउंडेशन सहित तमाम शुभ चिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस अवार्ड प्राप्त के बाद हमारे संकल्प और भी मजबूत हुए हैं।हम नई उर्जा के साथ काम कर सकेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments