कौशाम्बी। चायल तहसील क्षेत्र के मूरतगंज मरधरा में सम्राट अशोक सेवा के तत्वाधान में सम्राट अशोक की जयन्ती समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया है सम्राट अशोक की जयंती समारोह की अध्यक्षता कर रहे कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष शिव मोहन मौर्य ने अशोक लाट व महात्मा बुद्ध की प्रतिमा में नमन कर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की इस मौके पर उन्होंने कहा कि समाज देश को उनके आदर्शों को ग्रहण करने व विचारों को सुनने की जरूरत है डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष शिवमोहन मौर्य ने कहा कि सम्राटों के सम्राट, सम्राट अशोक को कौन नहीं जानता। सम्राट अशोक का नाम इतिहास में उनके शासन काल से चला आ रहा है और आगे भी लिया जाएगा। सम्राट अशोक एक शूरवीर और ताकतवर राजा थे, जिन्होंने भारतीय इतिहास में अपनी छाप छोड़ी है।बिगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी सम्राट अशोक की जयन्ती समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया इस मौके पर सिराथू ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश मौर्य कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष, शिव मोहन मौर्य, अशोक कुमार मौर्य,शिप्रा मौर्य, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश कुशवाहा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
बुधवार, 17 अप्रैल 2024
कौशांबी के मूरतगंज में धूमधाम से मनाई गई सम्राट अशोक की जयन्ती

About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments