Breaking

शनिवार, 30 मार्च 2024

लोकसभा चुनाव यहां सियासत के सूरमा हुए पराजित, इन पांच लोकसभा सीटों का जानें चुनावी इतिहास

बरेली।रुहेलखंड के सियासी मिजाज को समझ पाना आसान नहीं है।यहां के मतदाताओं ने कई बाहरी उम्मीदवारों को जिताया तो समय-समय पर कई सियासी सूरमाओं को हरा दिया।बरेली मंडल की विभिन्न लोकसभा सीटों पर मेनका गांधी, शरद यादव, धर्मेंद्र यादव, संतोष गंगवार और जितेंद्र प्रसाद जैसे दिग्गज भी पराजित हुए।यहां कभी राष्ट्रीय दलों का पलड़ा भारी रहा तो कभी क्षेत्रीय दल का रहा।
शाहजहांपुर लोकसभा सीट अधिकतर कांग्रेस के कब्जे में रही है। 1989 में जनता दल के उम्मीदवार सत्यपाल सिंह ने कांग्रेस के जितेंद्र प्रसाद को 9438 मतों से हराया था। 1991 में भी सत्यपाल सिंह जनता दल से जीत दर्ज की थी। 1998 में भाजपा से चुनाव लड़े सत्यपाल सिंह ने सपा के राममूर्ति सिंह को 22,685 मतों से हराया था। 1999 में जितेंद्र प्रसाद और 2004 में उनके बेटे जितिन प्रसाद कांग्रेस से जीत दर्ज की थी।इन दोनों चुनाव में भाजपा उम्मीदवार चौथे नंबर पर रहा। 2009 में शाहजहांपुर लोकसभा सीट आरक्षित हो गई.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments