Breaking

शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2024

लो आई वापस सोने की चिड़िया, भारत जन रंग महोत्सव 2024 में नाटक का हुआ सफल मंचन

प्रयागराज। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय द्वारा आयोजित "भारत रंग महोत्सव" की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर "भारत जन रंग महोत्सव 2024 में वसुधैव कुटुम्बकम्- वन्दे भारत की प्रस्तुति... शाश्वत सांस्कृतिक साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था द्वारा नाट्य प्रस्तुति सरस्वती विद्या मंदिर मे 
"लो आई वापस सोने की चिड़िया" नाटक का सफल मंचन हुआ। इस नाटक के
लेखक  ललित प्रकाश 
संगीत संचालन वंश मिश्रा ने किया।सहायक निर्देशन दिव्या शुक्ला वनिर्देशन ऋतंधरा मिश्रा का रहा।नाटक में मुख्य भूमिका ऋतंधरा मिश्रा, दिव्या शुक्ला, प्रतिभा मिश्रा, बरखा जायसवाल, अंश मिश्रा ने अदा किया। रितमधारा मिश्रा ने कहाचिड़िया को सोने का आवरण देने में इस नाटक का बहुत बड़ा हाथ होगा अगर हम आज पूरे वर्ल्ड में लोग लड़ रहे हैं तब हम भारत के लोग रंग महोत्सव के माध्यम से विदेश और देश भर के लोगों को गले मिला रहे हैं इससे ज्ञान का आदान-प्रदान भी हो रहा है और संस्कृति का भी आदान-प्रदान हो रहा है अगर ऐसा ही चलता रहा तो पहले जैसे सोने की चिड़िया बन जाएंगे। और इसी को कहते हैं वसुदेव कुटुंबकम वसुदेव कुटुंबकम का इससे बड़ा उदाहरण और क्या हो सकता है पूरा संसार हमारा परिवार है। और अगर हम इसी विचार को आगे लेकर पढ़े तो हमारा भारत सोने की चिड़िया बन सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments