Breaking

बुधवार, 10 जनवरी 2024

हिन्दी की वैश्विक यात्रा "बुलंदी" पर हिन्दी का आज होगा आगाज़

दुनिया का सबसे बड़ा वर्चुअल कवि सम्मेलन बुलंदी साहित्यिक संस्था द्वारा अंतर्राष्ट्रीय विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी से बुलंदी पर हिंदी के नाम से आयोजित किया जा  रहा है जिसमें देश विदेश के सैकड़ों कवि कवियत्री सहभागिता कर रहे हैं गौरतलब है कि हॉवर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड लंदन द्वारा इस वर्चुअल कवि सम्मेलन को विश्व रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा।

बुलंदी पर हिन्दी कार्यक्रम में काव्य पाठ हेतु संस्था के संस्थापक अंतरराष्ट्रीय कवि बादल बाजपुरी एवं संरक्षक अंतरराष्ट्रीय कवि पंकज प्रकाश द्वारा देश विदेश से कवि एवं कवियत्रियों को आमंत्रित किया गया है। इससे पूर्व भी बुलंदी संस्था ने वर्ष 2021 और 2022 में क्रमशः 207 घंटे और 400 घंटे अनवरत वर्चुअल कवि सम्मेलन आयोजित करवा कर दो बार विश्व वर्ल्ड रिकॉर्ड  बनाया जिसे इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है। 

संस्था के संस्थापक कवि बादल बाजपुरी का मानना है कि कोई भी रचनाकार डायरी के पन्नो  तक ही सिमट कर ना रह जाए इसलिए बुलंदी मंच देकर उनकी छिपी प्रतिभा को उजागर करने और जन जन तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। 

बुलंदी पर हिन्दी आयोजन में सम्मिलित होने वाले  प्रतिभागियों में अपार हर्ष और उत्साह का माहौल व्याप्त है इस आयोजन में जनपद खीरी से भी कई साहित्यकार सहभागिता कर रहे हैं जिनमें राम मोहन गुप्त 'अमर', गोविंद  गुप्ता, भगवती प्रसाद मिश्र, धीरेंद्र वर्मा 'धीर', शिवम श्रीवास्तव, प्रशांत मिश्र 'प्रशांत' आदि भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपनी काव्य रचनाओं को वर्चुअली प्रस्तुत करेंगे।

एक बार फिर बुलंदी संस्था द्वारा तीसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ता कदम साहित्य जगत में सुर्खियों में बना हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments