Breaking

रविवार, 26 नवंबर 2023

प्रयागराज / मन की बात पीएम मोदी के साथ

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने आज अपने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 269, सोनकर बस्ती, कृष्णानगर, कीडगंज में सम्मानित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात के जरिए  यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी उद्बोधन को सुना।मन की बात का यह लोकप्रिय कार्यक्रम देश व समाज के विभिन्न हिस्सों के बारें में नवीन जानकारी के साथ एक नई चेतना का संचार कराता है तथा विभिन्न क्षेत्रों में उचित मार्गदर्शन का भी सहायक बनता है। यह कार्यक्रम हमें अपने देश व प्रदेश के प्रति कर्मठशील होकर रहने की भी अद्भुत प्रेरणा देता है इस अवसर पर अनिल केसरवानी झल्लर, पूर्व मंत्री प्रणविजय सिंह, सेक्टर अध्यक्ष मसुरियादी, अभिषेक सोनकर, रविन्द्र त्रिपाठी, रमेश चंद्र सोनकर, विद्यासागर त्रिपाठी, प्रेम नारायण आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments