Breaking

रविवार, 24 सितंबर 2023

नोएडा / विश्व नदी दिवस पर वाई एस एस फाउन्डेशन ने यमुना नदी पर स्वच्छता अभियान चलाया

नोएडा। विश्व नदी दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था वाई एस एस फाउंडेशन ने यमुना नदी पर अपना 99वां स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान में संस्था के स्वयंसेवकों के साथ-साथ दिल्ली और नोएडा के कई स्थानीय संस्था एवं लोगों ने हिस्सा लिया।
स्वयंसेवकों ने यमुना नदी के किनारे से भारी मात्रा में कचरा और मलबा एकत्र कर जागरूकता फैलाने के लिए विश्व नदी दिवस बनाने का प्रयास किया। उन्होंने नदी में प्रदूषण फैलाने वाले कारकों के बारे में भी लोगों को जागरूक किया।
इस अभियान के दौरान संस्था ने यमुना नदी के किनारे चित्रकला कार्यक्रम भी आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने चित्रकला के माध्यम से जागरूकता फैलाने का प्रयास किया।वाई एस एस फाउंडेशन यमुना नदी की सफाई और संरक्षण के लिए लगातार काम कर रही है। संस्था का मानना है कि यमुना नदी के स्वच्छ होने से दिल्ली और नोएडा के लोगों को स्वच्छ पानी और स्वस्थ वातावरण मिलेगा।इस अभियान के बारे में वाई एस एस फाउंडेशन के अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने कहा, "हम यमुना नदी को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम हर सप्ताह इस तरह के अभियान चलाते हैं ताकि लोगों को नदी की सफाई के लिए जागरूक किया जा सके।"इस अभियान में हिस्सा लेने वाले स्वयंसेवकों के समूह वाईएसएस की ज्ञानशाला संचालक दीपक मिश्रा ने कहा कि यह बच्चों के लिए एक बहुत ही अच्छा अनुभव था। उन्होंने कहा कि वे इस तरह के अभियानों में आगे भी हिस्सा लेना चाहते हैं। जिससे बच्चों का मानसिक विकास एवं समाज में जिम्मेदारी का योगदान हो सके।वाई एस एस फाउंडेशन के इस अभियान की कई लोगों ने सराहना की है। लोगों ने कहा कि यह अभियान यमुना नदी की सफाई के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहयोग करने वाली संस्थाएं yss की ज्ञानशाला, अर्थ वारियर, परिवर्तन द चेंज, भोर ह्यूमैंली फाउंडेशन, एनएसएस आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज, सचिन गुप्ता, डॉ सुनीता जेटली, दुर्गा प्रसाद दुबे, संदीप यादव, डिंपी राय, रेखांकित, पंकज झा, अतुल, सरिता अग्रवाल, प्रीति बजाज, रेणुका आदि लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments